“जंग से पीछे हटे ट्रंप…” अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर ईरान का बड़ा दावा
Iran America-Israel War: इजरायल के साथ मिलकर अमेरिका और ईरान (Iran America-Israel War) युद्ध पिछले 24 दिनों से चल रहा है और इसी वजह से मिडिल ईस्ट में बड़ा संघर्ष जारी है जिससे भारत सहित दुनिया भर के कई देश ईंधन की किल्लत से जूझ रहे हैं तो इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इस युद्ध के रुकने क संकेत दिया है तो वहीं ट्रंप का बयान आने के बाद ईरान की ओर से भी जवाब सामने आया है.
तो वहीं इस संकट के बीच भारत के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो LPG टैंकर जहाज होर्मुज पार कर रहे हैं जिससे माना जा रहा है कि गैस की दिक्कत नहीं होगी.
ट्रंप ने कही ये बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर सोमवार को यानी आज एक पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ सार्थक और अच्छी बातचीत की है. इसके आगे कहा कि अब वह सेना को ईरानी पावर प्लांटों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे के खिलाफ किसी भी सैन्य हमले को टालने का आदेश देंगे. इस तरह से ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को पांच दिनों के टाल दिया है.
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में आगे कहा है कि ‘मुझे इस बात को बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछले दो दिनों में, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में हमारी आपसी दुश्मनी को पूरी तरह से खत्म करने के संबंध में बहुत ही सार्थक और अच्छी बातचीत हुई है.’
आगे लिखते हुए ट्रंप ने कहा कि ‘इन विस्तृत, गहरी और रचनात्मक बातचीत के लहजे को देखते हुए—जो पूरे हफ्ते जारी रहेंगी को देखते हुए मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि वे ईरान के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे के खिलाफ किसी भी और सभी सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए टाल दें.’
ईरान का जवाब
ट्रंप का ये बयान सामने आने के बाद ईरान के सरकारी टेलीविजन की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है और कहा गया है कि ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की समय सीमा को पांच दिन के लिए बढ़ा दिया है जबकि ट्रंप की चेतावनी मंगलवार के दिन की शुरुआत के साथ खत्म हो रही थी लेकिन इससे पहले ही ट्रंप ने आज यानी सोमवार को इसकी समयसीमा को पांच दिन के लिए बढ़ा दिया है. साथ ही इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरानी सरकारी टेलीविजन ने स्क्रीन पर एक ग्राफिक को दिखाते हुए लिखा है कि ‘ईरान की कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पीछे हटे.’
अमेरिका के साथ बातचीत न होने का ईरान ने किया दावा
ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने एक ईरानी अधिकारी के हवाले से एक बयान जारी करते हुए कहा गया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) युद्ध से पहले वाली स्थिति में अब वापस नहीं लौट सकेगा और ऊर्जा बाजार अस्थिर बने रहेंगे.
साथ ही एजेंसी ने दावा किया कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है. साथ ही एजेंसी ने ये भी कहा कि वित्तीय बाजार के दबाव के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के अहम बुनियादी ढांचों पर हमला करने से अपने कदम को पीछे खींच लिया है.
इसके अलावा एजेंसी ने अल्टीमेटम दिया है कि तेहरान तब तक अपना बचाव करता रहेगा, जब तक वह अपनी रक्षा की मजबूत स्थिति हासिल नहीं कर लेता.
तो वहीं मेहर न्यूज की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा गया है कि ‘हाल में ऊर्जा स्थलों पर हुए हमलों और तेहरान की जवाबी कार्रवाई ने वाशिंगटन को अपने रुख पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है. साथ ही मेहर न्यूज ने अमेरिका की ओर से हमलों के टलने पर कहा कि ट्रंप की यह धमकी मात्र एक दिखावा थी.’
BREAKING PRESIDENT TRUMP: 🇺🇸🇮🇷 We had very good and productive conversations regarding a complete and total resolution of hostilities in the Middle East.
Military strikes postponed for 5 days. pic.twitter.com/wiZh9F1H5p
— Donald J Trump Posts TruthSocial (@TruthTrumpPost) March 23, 2026
ये भी पढ़ें-ईरान को अमेरिका ने एक बार फिर दी खुली धमकी… डोनाल्ड ट्रंप बोले- मैं 47 वां राष्ट्रपति…आज देखना इन पागलों…