अनिरुद्धाचार्य ने 51 कन्याओं का कराया सामूहिक विवाह…पत्नी संग किया कन्यादान-Video
Aniruddhacharya News: मथुरा के जाने-माने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम में 51 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ. इस मौके पर पत्नी के संग अनिरुद्धाचार्य ने पैर पूजन व कन्यादान भी किया.
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं तो वहीं इस मौके पर बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी पहुंचे और उन्होंने नवविवाहित बेटियों को स्नेह और आशीर्वाद दिया. बता दें कि कन्याओं को सभी गृहस्थी की सामान भी अनिरुद्धाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम द्वारा दिया गया है.
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रत्येक दुल्हन को गृहस्थी बसाने के लिए सोफा सेट, डबल बेड, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, कूलर, पंखा, मिक्सी, सिलाई मशीन, 51 पीस बर्तन सेट, गद्दा, तकिया, बेडशीट और चांदी के आभूषण सहित करीब 17 प्रकार के उपहार दिए गए हैं. कुल उपहारों की अनुमानित कीमत ₹10 करोड़ से अधिक बताई जा रही है.
View this post on Instagram
कन्याओं को दिया गया ये गृहस्थी का सामान
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने गौरी गोपाल आश्रम में 51 बेटियों का सामूहिक विवाह कराया। हर बेटी को गृहस्थी बसाने के लिए सोफा सेट, डबल बेड, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, कूलर, पंखा, मिक्सी, सिलाई मशीन, 51 पीस बर्तन सेट, गद्दा, तकिया, बेडशीट और चांदी के आभूषण समेत 17 तरह के उपहार दिए जा रहे हैं।
कुल उपहारों की अनुमानित कीमत ₹10 करोड़ से अधिक!
चलिए किसी कन्या का भला हो जाए ये तो अच्छी बात है। क्योंकि कन्या की शादी में आज कल बहुत खर्च बढ़ गया है। कुछ लालची परिवार जिनका लड़का होते ही सोच होती है। इतने लाख तिलक लेंगे।
उसी समाज में 51 लड़के भी काबिले तारीफ है कि आदर्श विवाह को बढ़ावा दिया जाए।
— सीतामढ़ी जिला 🇮🇳 (@SitamarhiJila) November 22, 2026
धीरेंद्र शास्त्री भी कार्यक्रम में पहुंचे
View this post on Instagram