Sports News: भारत में क्रिकेट के होंगे दो बड़े आयोजन… ICC ने सौंपी जिम्मेदारी

November 22, 2026 by No Comments

Share News

Sports News: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. आने वाले सालों में भारत दो बड़े टूर्नामेंट होने जा रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारत को 2031 वनडे वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी तो सौंपी ही है साथ ही 2029 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन भी भारत को ही सौंपा है.

सबसे बड़ी बात ये है कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम मौजूदा चैंपियन के तौर पर उतरेगी. साथ ही टीम को अपने घरेलू मैदान पर खिताब डिफेंड करने का शानदार अवसर मिलेगा.

बता दें कि इससे पहले भी देश में चार बार- 1987, 1996, 2011 और 2023 में इस टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है. यह पाँचवाँ अवसर होगा. पहली बा 1987 में वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली थी. फिर भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने मिलकर 1996 में टूर्नामेंट आयोजित किया था. तो वहीं 2011 में भारत एक बार फिर से बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ सह-मेजबान बना था. फिर पूरा टूर्नामेंट 2023 में भारत में खेला गया था.

तो वही 2031 में एक बार फिर वनडे क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट का आयोजन भारत के मैदानों में होने जा रहा है. अबकी भारत के साथ बांग्लादेश भी इसकी मेजबानी करेगा. अगर तारीख देखें तो ये टूर्नामेंट 9 अक्टूबर से 23 नवंबर तक खेला जाएगा.

चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली 23 साल बाद

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी का मौका आखिरी बार 2006 में भारत के मिला था. तो वहीं अब 23 साल बाद यानी 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी एक बार फिर करने का मौका भारतीय मैदानों को मिला है. इस टूर्नामेंट का आयोजन 9 से 28 अक्टूबर तक होगा. इस तरह से भारत को इस टूर्नामेंट के बहाने एक बड़े आयोजन का भी मौका मिलेगा और तैयारी करने का समय भी. बता दें कि मौजूदा वक्त में टीम चैंपियन है और अब उसके पास घरेलू दर्शकों के सामने खिताब बचाने की बड़ी चुनौती होगी.

ये भी पढ़ें-फौजी की 22 नवम्बर को होने वाली थी शादी…तिरंगे में लिपटा आया शव; आखिरी बार मां और होने वाली पत्नी से कही थी ये बात-Video