ये वाला गाना गाकर सोशल मीडिया पर छा गईं जिलाधिकारी मैम…डांस का Video वायरल

November 21, 2026 by No Comments

Share News

Sheela Dahima Video: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के श्योरपुर जिले की जिलाधिकारी शीला दाहिमा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अनोखे अंदाज में दिख रही है.

दरअसल वह बॉलीवुड फिल्म के चर्चित गाने ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के…’ गाने की पंक्तियों पर लिपसिंग करती दिख रही हैं और हाथ में गिटार लिए हुए हैं.

वैसे देखा जाता है कि जिले के जो कलेक्टर होते हैं उनकी पहचान प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ ही जिले को व्यवस्थित करने और उनकी गम्भीरता, बैठकों, निरीक्षण और सरकारी योजनाओं की निगरानी आदि से होती है लेकिन शीला दाहिमा ने इस तरह से गाने की प्रस्तुति देकर अपना अलग अंदाज दिखाया है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. बता दें कि पहले भी “लेके पहला पहला प्यार…” गाना गाकर जिलाधिकारी शीला वायरल हो चुकी हैं.

ये भी पढ़ें-जुबां फिसली, दुर्घटना घटी…CM मोहन यादव जेपी नड्डा को बोल गए मुर्दा…Video