Ganesh Shankar Vidyarthi: देश की आजादी और राष्ट्रीय एकता…सदैव याद रहेंगे शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी
Kanpur Ganesh Shankar Vidyarthi: चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत एवं शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी सद्भावना समिति के संयुक्त तत्वाधान में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद स्मारक स्थल जवाहर नगर में राष्ट्रीय एकता सद्भावना सभा का आयोजन 24 मार्च को किया गया. सभा की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र मैथानी के द्वारा गणेश जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि देश की आजादी और राष्ट्रीय एकता व सौहाद के लिए विद्यार्थी जी का समर्पण और बलिदान देश सदैव याद रखेगा. सभा की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने कहा की गणेश जी एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी पत्रकार थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद करने के लिए लगा दिया और अंत में वह शहीद हो गए. तो वहीं उनका प्रताप अखबार अंग्रेजी सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध निर्भीक लेखनी व अग्नि वर्षा का काम कर रहा था.
गणेश शंकर विद्यार्थी जी क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ,भगत सिंह आदि क्रांतिकारियों के प्रेरक थे. उन्होंने अपने प्रताप में भगत सिंह को बलवंत के नाम से पत्रकारिता की ट्रेनिंग दी थी. सभी समुदाय के बीच एकता व स्वभाव के सच्चे मसीहा थे. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संदीप साहू ने किया. इस मौके पर अनिल त्रिपाठी, हर्षित शुक्ला, दीनानाथ द्विवेदी, केसी लाला, मनोज दुबे, श्रेया विद्यार्थी, रवि दत्त मिश्रा, कमलेश चंद शुक्ला, समाजसेवी का प्रतिभा साहू, गोविंद शुक्ला, कृष्ण वर्मा रजत सिंह, राजीव निगम, सुरेंद्र शर्मा, ऋषभ तिवारी आदि नागरिक उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें-पेट्रोल न मिलने पर जमकर हुई मारपीट…30 लोगों पर मुकदमा दर्ज; 4 गिरफ्तार- Video