पेट्रोल न मिलने पर जमकर हुई मारपीट…30 लोगों पर मुकदमा दर्ज; 4 गिरफ्तार- Video

March 28, 2026 by No Comments

Share News

Amethi: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में लोग मारपीट कर रहे हैं और पुलिस उनको हटाने की कोशिश कर रही है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के अमेठी के तिलोई तहसील में थाना मोहनगंज के भेलाई कला गांव से सामने आया है.

यहां ग्रामीणों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच मारपीट तो हुई ही साथ ही पुलिस से भी झड़प हुई. घटना में कुल 30 लोगों पर केस दर्ज किया गया है जिसमें से 4 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.

बता दें कि मीडिल ईस्ट में जारी जंग की वजह से ईंधन संकट का खतरा लगातार मंडरा रहा है. हालांकि सरकार लगातार बार-बार दावा कर रही कि देश में ईंधन की कमी नहीं है लेकिन देश भर के तमाम पेट्रोल पंप से तमाम वीडियो सामने आ रहे हैं. कहीं पर पेट्रोल पंप बंद तो कहीं भारी भीड़ दिखाई दे रही है.

तो वहीं अमेठी के इस मामले पर थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि हल्का इंचार्ज की तहरीर पर 5 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. तो वहीं पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य की पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.

बताया जा रहा है कि अमेठी में कुछ लोग 25 लीटर पेट्रोल की मांग कर रहे थे लेकिन पेट्रोल पंप वालों ने 5 लीटर ही देना ठीक समझा. इसी को लेकर विवाद इतना बढ़ा की मारपीट हो गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जमाल मजरे भेलाई कला निवासी अब्बू सैफ नामक युवक 25 लीटर पेट्रोल लेने के लिए लाइन में लगा था. कर्मचारियों ने उसे मात्र 5 लीटर ही पेट्रोल ही दिया क्योंकि इससे अधिक नहीं दिया जा सकता था. हालांकि युवक का आरोप है कि कई अन्य लोगों को 5 लीटर से अधिक पेट्रोल दिया गया. इसी वजह से उसने विरोध किया.

ये भी पढ़ें-रामनवमी पर सपा नेता ने भगवान श्रीराम और माता कौशल्या को लेकर दिया विवादित बयान…विरोध शुरू-Video