Earthquake: दिल्ली से जम्मू तक पूरे उत्तर भारत में कांपी धरती…भूकंप के झटके से हिल गए लोग-Video
Earthquake in Delhi-NCR: शुक्रवार देर रात दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. ये झटके करीब रात 9 बजकर 50 मिनट महसूस किए गए. सोशल मीडिया पर अब भूकंप के झटकों के दौरान के सीसीटीवी फुटेज और कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें बल्ब हिलते दिख रहे हैं. भूकंप के तेज झटके दिल्ली-एनसीआर, पंजाब से लेकर जम्मू कश्मीर के कई शहरों में महसूस किए गए.
तो वहीं पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.9 आंकी गई है. seismo.gov.in के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान रहा. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि सोफा, घरों की दीवारें, ट्यूब लाइट और पंखे तक हिल गए. इस दौरान लोग घरों व ऑफिस के बाहर निकल आए.
रात करीब 9.50 बजे आए इन झटकों की खबर कई शहरों से मिली. जिन शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए उनमें पंजाब, नोएडा, चंडीगढ़, लुधियाना और जम्मू-कश्मीर के पुंछ, श्रीनगर और उधमपुर समेत कई दूसरी जगहें शामिल हैं. ताजा जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में भी इसके झटके महसूस हुए. पाकिस्तान के कई शहरों में भी भूकंप के झटके कुछ देर के लिए महसूस किए गए, जिनमें इस्लामाबाद, पंजाब के कुछ हिस्से, खैबर पख्तूनख्वा, पेशावर और दूसरे इलाके शामिल हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिकस जम्मू-कश्मीर के पुंछ और उधमपुर सहित कई जिलों में कुछ-कुछ देर में धरती देर तक हिलती रही तो वहीं दिल्ली-NCR में कई इलाकों में कई ऊंची इमारतों के कमरों में रखी साज-सज्जा की वस्तुएं हिलने लगी. इस पर लोग घरों से बाहर निकल आए. हालांकि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.
तो वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया कि भूकंप के तेज झटके नहीं बल्कि हल्के झटके थे तो वहीं कुछ ने दावा किया कि झटके इतने तेज थे कि पंखे, बिस्तर आदि हिलने लगे.
पाकिस्तान-अफगानिस्तान में झटके
अफ़गानिस्तान के बदख्शां प्रांत में भूकंप का सेंटर बताया जा रहा है. जो कि हिंदू कुश इलाके में पाकिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर के नजदीक बताया जा रहा है. इस सम्बंध में अधिकारियों के बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें कहा गया है कि भूकंप करीब 150 km की गहराई पर आया था. पाकिस्तान के कई शहरों में भूकंप के झटके कुछ देर के लिए महसूस किए गए. ये झटके इस्लामाबाद, पंजाब के कुछ हिस्सों के साथ ही पेशावर और खैबर पख्तूनख्वा में भी महसूस किए गए.
🚨 BREAKING: #Earthquake Tremors Shake North India, Pakistan & Afghanistan
CCTV cameras captured the moment strong tremors rippled through buildings—showing just how intense the shaking was.
• Magnitude: 5.9
• Epicentre: Afghanistan
• Tremors Felt In: Delhi-NCR, Chandigarh,… pic.twitter.com/kmAI3cbiuK— Global Pulse (@movielover93582) April 3, 2026
ये भी पढ़ें-UP News: सुहागरात पर दुल्हन का खूनी खेल…दूल्हे को पीट-पीटकर किया लहूलुहान