“अब उस जमाने की मैं आखिरी हूं…” निधन के बाद आशा भोसले का दिल छू लने वाला Video वायरल; छोड़ गईं करोड़ों की दौलत

April 12, 2026 by No Comments

Share News

Asha Bhosle Death: भारतीय संगीत व हिंदी फिल्मों की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक आशा भोसले का आज यानी रविवार (12 अप्रैल 2026) को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके निधन के बाद से उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर लगातार उनके कई वीडियो वायरल कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. तो वहीं उनके साथ ही एक ऐसे युग का अंत हुआ है जिसने आठ दशकों से अधिक समय तक बॉलीवुड की तमाम अदाकारा को अपनी आवाज देकर उनको हिट किया.

वह बहुमुखी प्रतिभा की धनी थीं. शास्त्रीय संगीत के साथ ही गजल, पॉप और कैबरे तक पर उनकी गहरी पकड़ थी और हर जॉनर को उनकी आवाज प्रभावित करती थी.

बता दें कि 11 अप्रैल 2026 की शाम को दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़नें के बाद उनको मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

आशा जी के निधन के बाद उनका एक रियलटी शो के दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते दिख रही हैं कि एक बार लता दीदी (लता मंगेशकर, आशा जी की बड़ी बहन) ने उनसे कहा था कि “सब चले गए किशोर दा, मुकेश जी, रफी दा, गीता चली गई और अब बस हम दो बहनें ही बची हैं.” तो आगे आशा जी कहती हैं कि “जब लता दीदी का देहांत हुआ, तो मैंने कहा, ‘अब हमारे ज़माने की बस मैं ही बची हूँ.” इतना कहते ही वह भावुक हो जाती हैं और आगे कहती हैं कि 1940 से लेकर 43 में मैने पहला गाना गाया और अभी तक गा रही हूं. आज उनका भी निधन हो गया और इसी के साथ ही एक पूरा जमाना खत्म हो गया.

तो वहीं उनका एक दिल छू लने वाला वीडियो और वायरल हो रहा है जिसमें आशा जी को सहारा देर खड़ा किया गया है और वह गाना “मेरा कुछ सामान तुम्हारे पास पड़ा है… ” गाती दिख रही हैं. दरअसल वह ये गाना अपने दूसरे पति महान अभिनेता आर.डी. बर्मन के लिए उनके उनके जन्मदिन पर उनको याद करते हुए गा रही थीं. इस गाने को सुनकर सभी की आंखें नम हो गई थीं.

आशा भोसले की कुल संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशा भोसले की 2026 में कुल संपत्ति (Asha Bhosle Net Worth) करीब 100 करोड़ रुपये बताई गई है. इससे वह भारत की शीर्ष 10 सबसे अमीर महिला गायिकाओं की सूची में शामिल होती हैं लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का ये भी दावा है कि उनकी कुल संपत्ति 200 से 250 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है. आशा जी की कमाई का ये स्रोत सिर्फ गानों से ही नहीं, बल्कि उनके शानदार बिजनेस इन्वेस्टमेंट्स से भी था.

यहां से भी होती थी करोड़ों की कमाई

वह सिर्फ संगीत तक ही सीमित नहीं थीं बल्कि दुनिया भर में “Asha’s” (आशाज) नाम से एक ग्लोबल रेस्टोरेंट चेन को भी वह सफलतापूर्वक रन कर रही थीं. बहरीन, दुबई, कुवैत, अबू धाबी और यूके (UK) जैसे देशों में उन्होंने इस रेस्टोरेंट की स्थापना की थी और इस तरह से वह एक सफल ग्लोबल बिजनेसवुमन भी थीं. उनका यह ब्रांड प्रीमियम भारतीय व्यंजनों (Premium Indian Cuisine) का विश्व स्तर पर पर्याय बन चुका है और खासा पहचान बना चुका है.

यही नहीं आशा ताई का रियल एस्टेट और अचल संपत्ति में भी धनी हैं. मुंबई और पुणे में कई आलीशान संपत्तियां हैं. इसमें से मुंबई के पेडर रोड स्थित उनका सबसे प्रतिष्ठित और जाना-माना घर ‘प्रभु कुंज’ भी शामिल है. माना जाता है कि जो रियल एस्टेट संपत्ति (Real Estate Holdings) उनके पास रही, उसकी कीमत ही 80 से 100 करोड़ रुपये के बीच है.

कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि आशा भोसले के निधन को लेकर उनके बेटे आनंद भोसले ने मीडिया को जानकारी दी और बताया कि “मेरी मां का आज देहांत हो गया. कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे होटल में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि लोग दे सकते हैं. वह यहीं पर रहती थीं. उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.

आशा भोसले का परिवार

आशा भोसले के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर और माता शेवंती थीं. उनकी सबसे बड़ी बहन लता मंगेशकर, मीना खडीकर, उषा मंगेशकर थीं तो वहीं भाई हृदयनाथ मंगेशकर थे. वह अपने भाई-बहन में सबसे छोटी थीं. उन्होने दो शादी की थी. पहले पति गणपतराव भोसले से 1949 में शादी की थी और फिर 1960 में तलाक हो गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में गणपतराव भोसले के साथ बिना परिवार की मर्जी से शादी की थी. बाद में अपने तीनों बच्चों की परवरिश उन्होंने अकेले की थी.

आर.डी. बर्मन से उन्होंने दूसरी शादी की थी. वह मशहूर संगीत निर्देशक और अभिनेता थे. आशा भोसले के बेटे का नाम हेमंत भोसले जिनका निधन 2015 में कैंसर से हो गया था. तो वहीं बेटी वर्षा भोसले का निधन 2012 में हुआ. वर्तमान में उनका एक बेटा आनन्द भोसले और पोती जनाई भोसले हैं. जनाई उभरती गायिका हैं. आशा भोसले ने एक बार अपने ट्वीट में लोगों से जनाई को सपोर्ट करने की अपील भी की थी.

ये भी पढ़ें-‘टटिहरी’ गाने से महिलाओं का किया अपमान…विवाद बढ़ा तो सिंगर बादशाह ने हरियाणा से मांगी मांगते हुए कही ये बात-Video