बिहार में नई सरकार के गठन के बाद हुआ विभागों का बंटवारा…मुख्यमंत्री सम्राट के पास दो दर्जन से अधिक विभाग

April 15, 2026 by No Comments

Share News

Samrat Choudhary: नई सरकार का गठन बिहार में हो चुका है और अब इसके बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी अहम विभाग अपने पास रखे हैं. इसी के साथ ही प्रशासनिक कमान को मजबूत रखने का संकेत दिया है. नए सीएम सम्राट चौधरी ने अपने पास गृह के साथ ही सामान्य प्रशासन, निगरानी, मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन सहित कुल 29 विभाग रखे हैं. तो वहीं सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट भी की.

तो वहीं उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर कुछ पोस्ट शेयर की है और लिखा है कि कार्यकर्ता सम्मान सर्वोपरि! भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के पश्चात पार्टी के महापुरुषों को नमन किया एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी के साथ वरिष्ठ नेतागण और देवतुल्य कार्यकर्तागण का अभिवादन स्वीकार्य किया। सभी कार्यकर्ता साथियों का ह्रदय से आभार-अभिनंदन!

तो दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को संसदीय कार्य, जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण सहित कुल 10 विभागों का जिम्मा सौंपा गया है. सरकार के लिए इन विभागों को अहम माना जाता है. इसलिए उनकी भूमिका भी अहम हो जाती है. तो वहीं दूसरे उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को योजना एवं विकास, ऊर्जा, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन सहित कुल 8 विभागों का जिम्मा सौंपा गया है.

ये हैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कुल विभाग

सामान्य प्रशासन विभाग
गृह विभाग
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग
निगरानी विभाग
निर्वाचन विभाग

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के कुल विभाग

जल संसाधन विभाग
संसदीय कार्य विभाग
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
भवन निर्माण विभाग
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के पास ये हैं कुल विभाग

ऊर्जा विभाग
योजना एवं विकास विभाग
मद्य निषेध विभाग
उत्पाद एवं निबंधन विभाग

मंत्रालय का बंटवारा

सम्राट चौधरी

1- सामान्य प्रशासन
2- गृह
3- मंत्रिमंडल सचिवालय
4- निगरानी
5- निर्वाचन
6- राजस्व एवं भूमि सुधार
7- खान एवं भू-तत्व
8- नगर विकास एवं आवास
9- स्वास्थ्य
10- विधि
11- उद्योग
12- पथ निर्माण
13- कृषि
14- लघु जल संसाधन
15- श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण
16- युवा, रोजगार एवं कौशल विकास
17- पर्यटन
18- कला एवं संस्कृति
19- डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन
20- आपदा प्रबंधन
21-पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
22. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
23- सूचना प्रावैधिकी
24- खेल
25- सहकारिता
26- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
27- गन्ना उद्योग
28- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
29 पंचायती राज

विजय कुमार चौधरी

1- जल संसाधन
2- संसदीय कार्य
3- सूचना एवं जन-सम्पर्क
4- भवन निर्माण
5- अल्पसंख्यक कल्याण
6- शिक्षा
7- विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा
8- ग्रामीण विकास
9- परिवहन
10- उच्च शिक्षा

बिजेन्द्र प्रसाद यादव
1- ऊर्जा
2- योजना एवं विकास
3- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
4- वित्त
5- वाणिज्य-कर
6- समाज कल्याण
7- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
8- ग्रामीण कार्य

ये भी पढ़ें-Samrat Choudhary CM Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी…नए उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कही ये बात-Video