सरकारी स्कूल में बच्चों को गो-मांस परोसने का आरोप…7 किलो मांस बरामद; 5 मुस्लिम टीचर सस्पेंड-Video
Bihar Government School: बिहार के एक सरकारी स्कूल से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सरकारी स्कूल में गो-मांस (beef) बच्चों को मिड डे मील में वितरित किया जा रहा था. इस वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया और फिर आनन-फानन में शिक्षा विभाग ने स्कूल की 5 मुस्लिम टीचर को सस्पेंड कर दिया है.
मामला बिहार के रोहतास जिले के रामूडीह गाँव स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय से सामने आया है. स्कूल के एक कमरे से 7 किलो से अधिक मांस (meat) भी बरामद किया गया है. जो कि 4 काले रंग की प्लास्टिक थैलियों में रखा हुआ था. इसको लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि यह गोमांस है और इसे मिड-डे मील के नाम पर बच्चों को परोसा जा रहा था.
School principal Akhtar Ali, teachers Mohammed Iman, Anwar Khan, Sufia Khatun and Hina Kausar were caught serving beef to Hindu students in government school with central government money in Rohtas, Bihar, more than 7 kg from the classroom. Cow meat has been seized, this jihadist… pic.twitter.com/Jj975x6lap
— महावीर, ಮಹಾವೀರ, Mahavir (@Mahaveer_VJ) April 26, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, मामला 22 अप्रैल 2026 की सुबह सामने आया. गाँव निवासी रमेश अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए पहुँचे थे. उन्होंने इसी दौरान देखा कि कुछ बच्चे कक्षा से नाक-मुँह ढककर बाहर निकल रहे हैं. इस पर उन्होंने बच्चों से इसकी वजह पूछी तो बच्चों ने कहा कि कमरे से तेज बदबू आ रही है. इस पर रमेश के साथ ही दूसरे अन्य अभिभावक जब कमरे के पास पहुँचे तो उन्होंने कोने में रखी 4 प्लास्टिक की थैलियां देखी तो चौंक गए क्योंकि सभी में मांस रखा हुआ था.
इसके बाद अभिभावकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. मामले की जानकारी सामने आते ही स्कूल में हड़कंप मच गया. सैकड़ों ग्रामीण स्कूल में जमा हो गए. गांव के लोगों ने आशंका जताई कि ये गौ-मांस है और इसे बच्चों के मिड-डे मील में परोसा जाने वाला था. हालाँकि, ये मांस गो मांस है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन इस घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया है. बताया जा रहा है कि इस स्कूल में बड़ी संख्या में हिंदू बच्चे भी पढ़ते हैं. तो वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही प्रशासन ने प्रिंसिपल अख्तर अली के साथ ही कुल 5 मुस्लिम शिक्षक मोहम्मद ईमान, अनवर खान, सूफिया खातून और हिना कौसर को सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच जारी है.
In sasaram Bihar 125 Hindu students were fed beef by a Muslim Teacher and 10 Kg beef was also seized
But why were Hindu students studying in UPGRADED RAMUDIH URDU MIDDLE SCHOOL
Absolutely Nuts 😡😡😡 pic.twitter.com/ZwXTStLgv5
— Comman Man (@CommanMan777589) April 24, 2026
ये भी पढ़ें-धर्म बड़ा है या संविधान…कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने दिया ये जवाब-Video