Lucknow: कोचिंग सेंटर में लगी आग, मची भगदड़; बचने के लिए छत से कूदे बच्चे; 15 की मौत-Video

June 22, 2026 by No Comments

Share News

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है. सोमवार को यहां अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक एनीमेशन कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने के बाद करीब 15 युवाओं की मौत हो गई है.इनकी उम्र करीब 20 से 25 के बीच है. आग से कोचिंग सेंटर में भगदड़ मच गई और बच्चे जान बचाने के लिए छत से कूद गए. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम बचाव कार्य में जुटी रहीं. माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ दौरा रद्द कर घटनास्थल पर पहुंचे हैं.

लखनऊ के एमएस-102 अलीगंज सेक्टर-डी में हेड एंड हॉपर्स एनीमेशन एंड गेमिंग जोन दूसरी मंजिल पर बना हुआ है. खबरों के मुताबिक, कंप्रेशर फटने से दोपहर ढाई बजे के करीब आग लग गई. इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चे यहां मौजूद थे. कई बच्चो ने जान बचाने के लिए छत से कूद गए जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए. सूचना पर हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म सहित 14 गाड़ियां अग्निशमन गाडियां मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुटी हैं.

मीडिया रिपोर्टिस के मुताबिक, कोचिंग के बगल के घर की छत से कोचिंग की दीवार काटकर लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश की गई. करीब 10 लोगों को रेस्क्यू कर ट्रॉमा सेंटर इलाज के लिए भेजा गया है तो वहीं आग और धुएं की वजह से 15 की मौत की खबर सामने आ रही है. अधिकारियों का मानना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना में मारे गए लोगों व घायलों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं साथ ही मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये व घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है. तो वहीं मौके पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और घायलों को बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिया.

तो वहीं सीएम ने पुलिस महानिदेशक व अपर मुख्य सचिव (गृह) को निर्देश दिया है कि मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें. साथ ही मृतकों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

ये भी पढ़ें-अब नेपाल ही भागना होगा…एनकाउंटर को लेकर CM सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा बयान-Video