नीतीश कुमार बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष…भरत तिवारी फेक एनकाउंटर पर दागे भाजपा सरकार पर सवाल-Video

June 21, 2026 by No Comments

Share News

Nitish Kumar:  नीतीश कुमार को एक बार फिर से जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. आज जदयू राष्ट्रीय परिषद की हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया. इसके अलावा बिहार अध्यक्ष के पद पर उमेश कुशवाहा बने रहेंगे. तो वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नीतीश कुमार फिर से एक बार बिहार का दौरा करेंगे और नीतीश इस बार भी पार्टी संगठन के साथ ही सरकार के काम को लेकर आम जनमानस के बीच जाएंगे.

तो वहीं इसी बीच मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने भरत तिवारी के फेक एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए हैं जो कि कहीं न कही भाजपा सरकार पर निशाना भी है. नीतीश कुमार ने साफ शब्दों में कहा है कि क्या जो जेल जाएगा उसे गोली मार दी जाएगी? मालूम हो कि भरत भूषण तिवारी के फेक एनकाउंटर को लेकर बिहार की सियासत में आग लग गई है.

अब इस घटना को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी बयान सामने आया है जिसें उन्होंने कहा है कि जो जेल में जायेगा उसको मार दीजिए. भला ऐसा कोई नियम है क्या? फैसला कोर्ट करता है ऐसा कभी नही होना चाहिए. तो वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि सजा तय करने का अधिकार कोर्ट का है. सोशल मीडिया पर सामने आए नीतीश कुमार के इस बयान से स्पष्ट हो रहा है कि पर्दे के पीछे कुछ और ही खेल चल रहा है. नीतीश का ये बयान सीधे तौर पर बिहार की भाजपा सरकार पर हमला करने वाला है. उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया है.

ये भी पढ़ें-जान के मरवइले बाड़ें हमार लइका के…एनकाउंटर में मारे गए समाजसेवी भरत तिवारी की मां ने सीएम को कहा भला-बुरा; अंतिम यात्रा में शामिल हुए लाखों लोग-Video