AKTU सत्र 2026-27 से बीटेक में शुरू करने जा रहा है क्वॉन्टम तकनीकी में माइनर डिग्री प्रोग्राम…शिक्षकों को भी बनाया जाएगा एक्सपर्ट

April 30, 2026 by No Comments

Share News

AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) अपने छात्रों को नई तकनीकी में एक्सपर्ट बनाने की पहल कर रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम में बदलाव के साथ ही अन्य जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं। इसी के तहत कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में विश्वविद्यालय अपने शिक्षकों को क्वान्टम कम्प्यूटिंग में दक्ष बनाने जा रहा है।

इसके लिए विश्वविद्यालय जानी-मानी कंपनी आईबीएम के साथ मिलकर शिक्षकों को पांच दिवसीय एफडीपी का आयोजन कर रहा है। आइबीएम विश्वविद्यालय के शिक्षकों को इस नई तकनीकी में प्रशिक्षण देगी।

पांच दिवसीय एफडीपी

वर्तमान में क्वॉन्टम तकनीकी काफी तेजी से उभर रही है। इस तकनीकी की वर्तमान और भविष्य में महत्ता को देखते हुए विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 बीटेक में माइनर डिग्री शुरू किया है। छात्रों को क्वॉन्टम तकनीकी में भी दक्ष बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

ऐसे में शिक्षकों को भी इस तकनीकी में जानकार बनाने के लिए 11 से 15 मई तक पांच दिवसीय क्वॉन्टम कम्प्यूटिंग में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। डीन यूजी प्रो0 अनुराग त्रिपाठी ने सभी संबद्ध संस्थानों को एफडीपी में शिक्षकों के शामिल होने के लिए पत्र भी जारी किया है। हर संस्थान से कम से कम दो शिक्षकों को एफडीपी में नामित करने को कहा गया है। नॉमिनेशन दो मई तक करना है। एफडीपी आईबीएम के लखनऊ केंद्र पर आयोजित होगी। यह एफडीपी क्वॉन्टम तकनीकी के माइनर डिग्री के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी।

ये भी पढ़ें-कहीं आप भी तो नहीं पी रहे हैं मिलावटी चायपत्ती…जानें कितना पहुंचाती है सेहत को नुकसान? Video