जज ने की खुदकुशी…घर के बाथरूम में मिली लाश; कड़कड़डूमा कोर्ट में थे कार्यरत-Video
Delhi judge Commits Suicide: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक जज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. यह घटना दिल्ली के सफदरजंग इलाके से सामने आई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. आत्महत्या करने वाले जज की पहचान अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई है जो कि कड़कड़डूमा कोर्ट में कार्यरत थे. उनका आवास ग्रीन पार्क में स्थित था. फिलहाल सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, पुलिस ने जानकारी दी कि सफदरजंग इलाके में दिल्ली न्यायिक सेवा के एक अधिकारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई है. हालांकि फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है.
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने का कहना है कि सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है. साथ ही संबंधित व्यक्तियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. घटना से जुड़ी प्रासंगिक परिस्थितियों की भी जांच कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका शव घर के बाथरूम से बरामद हुआ, जहां उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी. फिलहाल पुलिस इसकी वजह तलाशने में जुटी है.
2021 में शामिल हुए थे दिल्ली न्यायिक सेवा में
जज को लेकर आधिकारिक रिकॉर्ड सामने आया है जिसमें जानकारी मिली है कि अमन शर्मा ने सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे से 2018 में बीए एलएलबी पूरा किया था. 19 जून, 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने आपराधिक और सिविल मामलों को संभाला।
18 अक्तूबर, 2025 से अमन शर्मा ने कड़कड़डूमा कोर्ट में उत्तर-पूर्वी जिले के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव का प्रभार की जिम्मेदारी मिली थी. उन्होंने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी और सिविल जज के रूप में विभिन्न न्यायालयों में सेवा दी.
#Update: सुसाइड करने वाले जज 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा थे, जो ग्रीन पार्क मेन, यू-4ए, प्रथम तल निवासी थे। वह कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के सचिव पद पर तैनात थे। उनका शव घर के बाथरूम से बरामद हुआ, जहां उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दी थी। @DelhiPolice https://t.co/gnJImGGF3s pic.twitter.com/uSAUjNovVA
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) May 2, 2026