“ये हिंदुत्व की जीत है…मुसलमानों ने नहीं दिया वोट…” भवानीपुर में ममता बनर्जी को भारी मतों से हराने के बाद बोले भाजपा के शुभेंदु अधिकारी-Video

Share News

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं. फिलहाल भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए कार्यकर्ताओं को बधाई भी दे दी है तो दूसरी ओर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के साथ ही चुनाव आयोग पर तमाम आरोप लगाए हैं और भाजपा पर धोखे से चुनाव जीतने का आरोप लगाया है.

इसी बीच खबर सामने आ रही है कि भवानीपुर में ममता बनर्जी को भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने 15000 से भी अधिक वोटों के अंतर से कड़ी शिकस्त दी है. बता दें कि शुभेंदु अधिकारी पहले ममता बनर्जी की ही पार्टी में थे लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में ही वह भाजपा में शामिल हो गए थे. हालांकि पिछली बार यानी 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम सीट से जीत हासिल की थी और भाजपा ने उनको विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया था.

उसके बाद बीते पांच साल के दौरान शुभेंदु अधिकारी लगातार ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर रहे और सरकार की कमियां उजागर करते रहे. साथ ही तृणमूल का गढ़ माने जाने वाले बंगाल के इलाकों में भी अपने आंदोलनों को धार देते रहे. साथ ही ममता के इलाको में सेंध लगाते रहे. इस तरह से उन्होंने भाजपा को मजबूत किया नतीजतन इस बार भाजपा को जीत का जश्न मनाने का मौका मिला है.

बता दें कि ममता बनर्जी की सरकार में वह विधायक, दो बार सांसद रहे. ममता बनर्जी सरकार के दूसरे कार्यकाल में परिवहन मंत्री भी शुभेंदु अधिकारी रहे. दिसंबर, 2020 से पहले पश्चिम बंगाल से बाहर शायद ही उनका नाम कोई जानता हो लेकिन भाजपा का दामन थामने के बाद से ही उनकी प्रसिद्धि लगातार बढ़ती गई और वह आज पार्टी के शीर्ष नेताओं में उनकी गिनती होने लगी.

तो वहीं ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर शुभेंदु अधिकारी का वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने इस जीत को बंगाल की जनता और मोदी की जीत बताया.साथ ही बधाई भी दी.

मुसलमानों ने दिए ममता को वोट

ममता बनर्जी को हराने के बाद भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि बंगाल में मुसलमानों के वोट ममता को मिले और उनको मुसलमानों ने वोट नहीं दिया. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में उन्होंने कहा कि अब ममता बनर्जी का राजनीतिक से रिटायरमेंट का समय आ गया है. साथ ही कहा कि उनको गुजरातियों, जैनों, मारवाड़ियों, पूर्वांचलियों और सिख कम्युनिटी ने दिल खोलकर वोट दिया लेकिन मुसलमानों को वोट नहीं मिला. इसी के साथ ही उन्होंने इस जीत को जनता की जीत बताया.

ये भी पढ़ें-“मुझे लात मारी और CCTV बंद कर दिया…” ममता बनर्जी का बड़ा आरोप; चुनाव आयोग पर लगाया ये गम्भीर आरोप-Video

पश्चिम बंगाल की बदल गई आबोहवा…चीफ सेक्रेटरी ने सभी डिपार्टमेंट सेक्रेटरी और हेड ऑफ़िस को दिया ये बड़ा आदेश

मेरी लड़ाई यहीं खत्म नहीं होती….पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बोलीं दुष्कर्म पीड़िता की मां; इस सीट पर चल रही हैं आगे-Video