“मुझे लात मारी और CCTV बंद कर दिया…” ममता बनर्जी का बड़ा आरोप; चुनाव आयोग पर लगाया ये गम्भीर आरोप-Video
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं और भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए भारी मतों से जीत हासिल की है. तो वहीं TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल में तीन बार की मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें उन्होंने भाजपा के साथ ही चुनाव आयोग पर भी गम्भीर आरोप लगाया है.
#WATCH | कोलकाता: TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं, उन्होंने मुझे लात मारी, CCTV बंद कर दिया, हमारे एक एजेंट को घुसने नहीं दिया। मैं 5 मिनट के लिए घुसी थी, मैंने अनुरोध किया था कि हमारे एजेंट को घुसने दें, उन्होंने… pic.twitter.com/ugbzcDaTFC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं, उन्होंने मुझे लात मारी और CCTV बंद कर दिया.” आगे आरोप लगाया है कि हमारे एक एजेंट को घुसने नहीं दिया और मैं 5 मिनट के लिए घुसी थी, मैंने अनुरोध किया था कि हमारे एजेंट को घुसने दें, उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वे घुसने देंगे लेकिन फिर कोई उपलब्ध नहीं था. मैंने हर जगह शिकायत की. इसी के साथ ही ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को भाजपा आयोग कहते हुए गम्भीर आरोप लगाया.
#WATCH | कोलकाता: TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “पूरी लूट हुई है लेकिन हम वापसी करेंगे।” pic.twitter.com/LOtn2O7yAx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
करेंगे वापसी
हार के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव में पूरी तरह से लूट हुई है लेकिन हम वापसी करेंगे. इसी के साथ ही ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि भाजपा दानवों की पार्टी है, 100 से ज़्यादा सीटें उन्होंने लूटीं और धोखा दिया. चुनाव आयोग भाजपा आयोग है.”
#WATCH | कोलकाता: TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे भी अंदर जाने नहीं दिया गया… यह पक्षपाती है। आप CRPF को देख सकते हैं। उन्होंने मुझे धक्का दिया, मारा, CRPF के ठीक सामने। उन्होंने हर जगह गुंडे लगाए हैं। मैं उम्मीदवार हूँ, फिर भी उन्होंने मुझे… pic.twitter.com/IsIHUrz014
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
इसी के साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि “मुझे भी अंदर जाने नहीं दिया गया जो कि पूरी तरह से पक्षपाती है।” ममता बनर्जी ने आगे कहा कि CRPF को आप देख सकते हैं. उन्होंने मुझे धक्का दिया, मारा, CRPF के ठीक सामने. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्होंने हर जगह गुंडे लगाए हैं. मैं उम्मीदवार हूँ, फिर भी उन्होंने मुझे अंदर नहीं जाने दिया.”
#WATCH | कोलकाता: TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैंने शिकायत की है, मनोज अग्रवाल को भी मैंने शिकायत की, मैंने पश्चिम बंगाल CEO, RO, DEO सबको शिकायत की लेकिन वे कुछ नहीं कर रहे। उन्होंने मुझे अंदर नहीं आने दिया। मेरे पास ID कार्ड है, फिर भी वे… pic.twitter.com/8jzviCKzji
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
मैंने सबको शिकायत की है लेकिन कोई कुछ नहीं कर रहा
मीडिया से बात करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैंने सब जगह शिकायत की है. मनोज अग्रवाल के साथ ही पश्चिम बंगाल CEO, RO, DEO सबको शिकायत की लेकिन वे कुछ नहीं कर रहे. उन्होंने मुझे अंदर नहीं आने दिया जबकि मेरे पास ID कार्ड है, फिर भी वे मुझे अंदर नहीं जाने दे रहे. यह नैतिक नहीं अनैतिक जीत है.’ ममता बनर्जी ने आगे कहा कि चुनाव आयोग के साथ ही सेंट्रल फोर्स, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जो भी किया है वह पूरी तरह से अवैध है. SIR से शुरू करके, EVM मशीन लूटकर इन्होंने यह सब जानबूझ कर किया है। लूट, लूट, लूट हुई है.
#WATCH | कोलकाता: TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “भाजपा दानवों की पार्टी है, 100 से ज़्यादा सीटें उन्होंने लूटीं और धोखा दिया। चुनाव आयोग भाजपा आयोग है।” pic.twitter.com/75O1b1gq9e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
ये भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल की बदल गई आबोहवा…चीफ सेक्रेटरी ने सभी डिपार्टमेंट सेक्रेटरी और हेड ऑफ़िस को दिया ये बड़ा आदेश