“ये हिंदुत्व की जीत है…मुसलमानों ने नहीं दिया वोट…” भवानीपुर में ममता बनर्जी को भारी मतों से हराने के बाद बोले भाजपा के शुभेंदु अधिकारी-Video
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं. फिलहाल भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए कार्यकर्ताओं को बधाई भी दे दी है तो दूसरी ओर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के साथ ही चुनाव आयोग पर तमाम आरोप लगाए हैं और भाजपा पर धोखे से चुनाव जीतने का आरोप लगाया है.
इसी बीच खबर सामने आ रही है कि भवानीपुर में ममता बनर्जी को भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने 15000 से भी अधिक वोटों के अंतर से कड़ी शिकस्त दी है. बता दें कि शुभेंदु अधिकारी पहले ममता बनर्जी की ही पार्टी में थे लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में ही वह भाजपा में शामिल हो गए थे. हालांकि पिछली बार यानी 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम सीट से जीत हासिल की थी और भाजपा ने उनको विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया था.
#WATCH कोलकाता | BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “सभी को बधाई। यह बंगाल के लोगों की जीत है। यह मोदी जी की जीत है।” pic.twitter.com/6oSMkBazCD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
उसके बाद बीते पांच साल के दौरान शुभेंदु अधिकारी लगातार ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर रहे और सरकार की कमियां उजागर करते रहे. साथ ही तृणमूल का गढ़ माने जाने वाले बंगाल के इलाकों में भी अपने आंदोलनों को धार देते रहे. साथ ही ममता के इलाको में सेंध लगाते रहे. इस तरह से उन्होंने भाजपा को मजबूत किया नतीजतन इस बार भाजपा को जीत का जश्न मनाने का मौका मिला है.
#WATCH कोलकाता | भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की सीएम और TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर विधानसभा सीट पर भारी जीत हासिल करने के बाद अपना जीत का सर्टिफिकेट दिखाया।
उन्होंने भी कहा, “यह बहुत ज़रूरी था। ममता बनर्जी को हराना बहुत ज़रूरी था। यह ममता बनर्जी का… pic.twitter.com/mPGlqzDtm6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
बता दें कि ममता बनर्जी की सरकार में वह विधायक, दो बार सांसद रहे. ममता बनर्जी सरकार के दूसरे कार्यकाल में परिवहन मंत्री भी शुभेंदु अधिकारी रहे. दिसंबर, 2020 से पहले पश्चिम बंगाल से बाहर शायद ही उनका नाम कोई जानता हो लेकिन भाजपा का दामन थामने के बाद से ही उनकी प्रसिद्धि लगातार बढ़ती गई और वह आज पार्टी के शीर्ष नेताओं में उनकी गिनती होने लगी.
तो वहीं ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर शुभेंदु अधिकारी का वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने इस जीत को बंगाल की जनता और मोदी की जीत बताया.साथ ही बधाई भी दी.
#WATCH कोलकाता | BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की सीएम और TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर विधानसभा सीट से भारी मतों से जीत हासिल करने के बाद मिठाई बांटी। pic.twitter.com/ozuuHVwk7h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
मुसलमानों ने दिए ममता को वोट
ममता बनर्जी को हराने के बाद भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि बंगाल में मुसलमानों के वोट ममता को मिले और उनको मुसलमानों ने वोट नहीं दिया. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में उन्होंने कहा कि अब ममता बनर्जी का राजनीतिक से रिटायरमेंट का समय आ गया है. साथ ही कहा कि उनको गुजरातियों, जैनों, मारवाड़ियों, पूर्वांचलियों और सिख कम्युनिटी ने दिल खोलकर वोट दिया लेकिन मुसलमानों को वोट नहीं मिला. इसी के साथ ही उन्होंने इस जीत को जनता की जीत बताया.
#WATCH कोलकाता | सीएम ममता बनर्जी के भवानीपुर सीट से हारने पर राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, “यह तो होना ही था, भवानीपुर सीट भाजपा के पक्ष में है…आज सीएम ममता बनर्जी पर कोई भरोसा नहीं करता और उन्होंने उन्हें रिजेक्ट कर दिया है…” pic.twitter.com/MheCRSuWr8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
ये भी पढ़ें-“मुझे लात मारी और CCTV बंद कर दिया…” ममता बनर्जी का बड़ा आरोप; चुनाव आयोग पर लगाया ये गम्भीर आरोप-Video