China News: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका…. 21 की मौत 61 घायल-Video
China Fire News: चीन के लियुयांग शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई और 61 लोग घायल हो गए हैं. हादसा सोमवार की शाम करीब 5 बजे का बताया जा रहा है. लियुयांग हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कोऑपरेशंस नाम की फैक्ट्री में यह जोरदार धमाका हुआ है. यह गुआंडू टाउनशिप में स्थित है.
धमाका होने के तुरंत बाद ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच हई और बचाव कार्य शुरू हो गया है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके पर करीब 500 बचावकर्मियों कोर तैनात किया गया है. फैक्ट्री के 3 किलोमीटर के दायरे को अधिकारियों ने खाली करा लिया है. यहां के निवासियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है. दरअसल यहां पर दो गोदामों में बारूद रखे हुए हैं जो कि अभी भी खतरा बना हुआ है.
तो वहीं मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें फैक्ट्री से घना सफेद धुआं उठता दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों के बयान वायरल हो रहे हैं जिसमें कहा गया है कि धमाके का असर आसपास के गांवों में भी देखने को मिला है. धमाका इतना तेज था कि कई घरों के दरवाजे और खिड़कियां टूट गए तो वहीं सड़कों पर मलबा और बड़े पत्थर बिखर गए. धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई और इससे आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया. सुरक्षा के डर से कई लोग अपने घर छोड़ कर दूर चले गए.
राष्ट्रपति ने जांच के आदेश दिए
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटना की गहन जांच करने का आदेश दिया है. बता दें कि इससे पहले हुबेई प्रांत में भी इसी तरह का धमाका हुआ था जिसमें 12 लोगों की मौत हो चुकी थी. लगातार होती ऐसी घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.
धमाका कैसे हुआ?
बता दें कि यह जोरदार धमाका लियुयांग हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कोऑपरेशन के एक वर्कशॉप में हुआ है. इसको इस क्षेत्र में पटाखा उत्पादन का बड़ा केंद्र माना जाता है. फिलहाल सवाल उठ रहा है कि आखिर धमाका कैसे हुआ? इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
Video: Blast hits central China fireworks plant https://t.co/RNskgujrRX pic.twitter.com/oT86FTQOzQ
— CGTN (@CGTNOfficial) May 4, 2026