Lucknow University: जारो एजुकेशन कंपनी में 5 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन…इतने लाख का मिला पैकेज

Share News

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के द्वितीय परिसर स्थित ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में बीटेक एवं एमबीए 2026 बैच के 5 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन जारो एजुकेशन कंपनी में हुआ है.

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी एवं द्वितीय परिसर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. एसपी सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट टॉक, ग्रुप डिस्कशन, एचआर एवं पर्सनल इंटरव्यू (एचआर हेड एवं बिज़नेस हेड) जैसे विभिन्न चरण शामिल थे, जिनमें छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त की।

चयनित विद्यार्थियों में बी.टेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) के छात्र मोहम्मद साकिब का चयन ग्रेजुएट ट्रेनी पद पर तथा एमबीए के छात्र-छात्राओं साक्षी वर्मा, राशी श्रीवास्तव, प्रदीप यादव एवं तनुश्री इसरानी का चयन मैनेजमेंट ट्रेनी पद पर हुआ है। कंपनी द्वारा चयनित छात्रों को 13.36 लाख रुपये वार्षिक (सीटीसी) का पैकेज प्रदान किया जाएगा।

इस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल संचालन प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर्स अभिनव सिंह एवं ईशान रस्तोगी द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें-क्या आपके फोन में भी अचानक बजा सायरन…? सरकार कर रही है ये बड़ी टेस्टिंग