योगी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर की फिसली जुबान…भाजपा खेमे में खलबली; अखिलेश ने ली चुटकी- Video

Share News

Om Prakash Rajbhar: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की जुबान के फिसलने की खबर राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है. लोग कह रहे हैं कि उनकी ये फिसली जुबान कहीं अखिलेश यादव के लिए वरदान न बन जाए तो वहीं कई लोग कह रहे हैं कि भाजपा मना रही होगी कि बस जुबान पर सरस्वती न बैठी हों. इस तरह से राजभर के बयान पर जमकर चुटकी ली जा रही है.

दरअसल सोशल मीडिया पर राजभर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते दिख रहे हैं कि 2027 में सौ फीसदी पीडीए की सरकार बनने वाली है, हालांकि तुरंत उनके बगल में बैठे नेता जी कोहनी मारते हैं इस पर वह पीडीए की जगह पर तुरंत एनडीए जोड़ते हैं लेकिन तब तक मामला कैमरे में रिकार्ड होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका होता है. इसके बाद वह खूब गलती सुधारें लेकिन यूपी की राजनीति में ये विषय चर्चा में आ गया.

दरअसल 2027 में किसकी सरकार बनेगी के सवाल पर पत्रकारों से बात करते हुए राजभर ने कहा कि “पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. सौ परसेंट राजा के लक्षण परिलक्षित हो रहे हैं. पीडीए आ रहा है… जैसे ही उन्होंने पीडीए कहा, वैसे ही बगल में बैठे उनके सहयोगी ने उन्हें कोहनी मारके टोका तो वो एनडीए बोले. कहा कि एनडीए की सरकार आएगी.

बोले अखिलेश

राजभर के बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा है कि ये भी मन से चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में पीडीए की सरकार ही बने. बस केवल अपने लालच के कारण नहीं बोल पा रहे हैं लेकिन जो दिल में होता है वो जुबां पर आ ही जाता है, भले ही वो धोखे से ही जुंबा पर आया हो. जो सच होता है वो अपने आप ही मुंह से निकल जाता है इसलिए राजभर के मुँह से भी पीडीए की सरकार आने की बात कही गई.

ये भी पढ़ें-UP Politics: “फोटो खिंचाओ, भौकाल बनाओ, वोट लेकर आओ, बस यही काम सपा का है…”, समाजवादी पार्टी पर ओपी राजभर का हमला, देखें जातियों को लेकर क्या-क्या लगाए आरोप, देखें वीडियो