AKTU News: सफल  होने के लिए खुद को रखें अपग्रेड…एकेटीयू में मना आविर्भाव दिवस

Share News

AKTU News: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) का आविर्भाव दिवस आज धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और छात्रों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं। कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में कार्यक्रम की शुरूआत पौधरोपण व दीप प्रज्ज्वलन से हुई.

इस मौके पर प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय ने अपने 26 वर्षों की यात्रा में तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा में एक नई पहचान स्थापित किया है। इसके लिए विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में तकनीकी तेजी से बदल रही है। इसलिए यदि हमें सफल होना है तो बदलाव के साथ खुद को अपग्रेड करते रहना चाहिए। हमेशा सीखने की ललक होनी चाहिए।

छात्रों ने प्रतियोगिता में लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

आविर्भाव दिवस को मनाते हुए छात्रों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज, फॉर्मेसी, मैनेजमेंट के छात्रों ने विभिन्न रंगों के संयोजन से विश्वविद्यालय को आकार दिया। विश्वविद्यालय का आइकॉनिक भवन रंगोली का हिस्सा बना। रंगोली में छात्रों की कलात्मक क्षमता देखने को मिली। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के बीच खेल प्रतियोगिता के तहत चेस और कैरम का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न विषयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा, तकनीकी क्विज, निबंध, भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

aktu program

कार्यक्रम का उद्घाटन करते कुलपति

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नाटक, गायन,, नृत्य प्रस्तुतिकरण भी किया गया। एफओएपी, सेंटर फॉरएडवांस्ड स्टडीज, फाॅर्मेसी एवं मैनेजमेंट के छात्रों ने सामाजिक संदेश देने वाले नाटक, समूह नृत्य, एकल गायन की शानदार और मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर इंट्रा यूनिवर्सिटी स्पोट्र्स टूर्नामेंट के विजेता और उपविजेता टीम को भी ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की रूपरेखा अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 ओपी सिंह ने रखी। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो0 दीपक नगरिया, कैस के निदेशक प्रो0 वीरेंद्र पाठक, एफओएपी की प्राचार्या प्रो0 वंदना सहगल, एसो0 डीन इनोवेशन डाॅ0 अनुज कुमार शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-मुर्गी पालन फार्म हाउस में निकला करीब 7 फुट लंबा किंग कोबरा…मचा हड़कंप-Video