माँ गोमती बेसिन क्षेत्र से निकाली जा रही मिट्टी…जिलाधिकारी से संस्था ने की विस्तृत चर्चा

Share News

Lucknow: आज गोमती दर्शन संस्था की ओर से जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को प्रशस्ति पत्र भेंट कर माँ गोमती के पुनरुद्धार एवं संरक्षण हेतु किए जा रहे उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. इसी के साथ ही संस्था द्वारा माँ गोमती के संरक्षण, पुनर्जीवन एवं उद्गम क्षेत्र में जलस्तर वृद्धि को लेकर विस्तृत चर्चा जिलाधिकारी द्वारा की गई.

बैठक में फुलहर झील में जलस्तर वृद्धि, वेटलैंड्स संरक्षण, तटीय एवं डूब क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने, शारदा नहर के जल को उद्गम क्षेत्र से जोड़ने, व्यापक वृक्षारोपण, प्राचीन जलस्रोतों के चिन्हीकरण एवं जनजागरण अभियान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा हुई।

साथ ही माँ गोमती बेसिन क्षेत्र से निकाली जा रही मिट्टी के वैज्ञानिक एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन की आवश्यकता पर भी विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया गया, जिससे वर्षा के दौरान मिट्टी पुनः नदी में जाकर जल प्रवाह को प्रभावित न करे।

गोमती दर्शन संस्था के संयोजक एडवोकेट अनुराग पाण्डेय ने कहा कि माँ गोमती केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक, पर्यावरणीय एवं आध्यात्मिक धरोहर हैं। उनकी निर्मलता एवं अविरलता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर गोमती दर्शन संस्था की अध्यक्ष श्वेता सिंह एवं सोशल मीडिया प्रभारी गुड्डू पांडे भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-आलीशान क्रूज पर सवार लोग जब मरने लगे एक-एक कर…23 देशों में हंटावायरस का मंडराया बड़ा खतरा; WHO ने जारी किया अलर्ट, डरा देगा ये Video