कहीं बड़ा संकट तो नहीं आने वाला…? पीएम मोदी ने दूसरे दिन फिर की सोना न खरीदने की अपील
Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे दिन फिर से जनता से सोना (Gold) न खरीदने की अपील की है. तो जहां एक ओर इसका असर सर्राफा बाजार पर साफ देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है कि कहीं देश पर कोई संकट तो नहीं आने वाला जो पीएम बार-बार सोना न खरीदने की अपील कर रहे हैं.
हालांकि पीएम मोदी ने पहले ही दिन साफ किया था कि विदेशी मुद्रा बचाने के लिए वह ऐसा कह रहे हैं क्योंकि सोना खरीद पर एक बड़ा हिस्सा विदेशी मुद्रा का चा जाता है. मालूम हो कि ईरान जंग की वजह से पश्चिम एशिया में लगातार तनाव जारी है. तो वहीं पीएम मोदी ने कहा है कि जब तक हालात सामान्य न हों, सोने की खरीद से बचें. इस अपील और वैश्विक घटनाक्रमों के कारण सोमवार को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट भी देखी गई. तो वहीं ज्वैलर्स शॉप में भी बड़ी छटनी की आशंका जताई जा रही है.
सोने की आयात पर भी देश का बहुत बड़ा पैसा विदेश जाता है।
इसलिए, मैं आप सभी से, देशवासियों से आग्रह करूंगा कि जब तक हालात सामान्य न हो, हम सोने की खरीद को टालें।
– पीएम @narendramodi pic.twitter.com/cPvljPlDjq
— BJP (@BJP4India) May 11, 2026
बचाना है विदेशी मुद्रा
प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि सोने के भारी आयात की वजह से देश का बहुत बड़ा पैसा विदेश चला जाता है. जबकि इस समय संकट का दौर चल रहा है देश की विदेशी मुद्रा को बचाना आवश्यक है. पीएम ने कहा कि एक साल के लिए गैर-जरूरी सोने की खरीदारी को टाल दें. पीएम मोदी ने ये भी सलाह दी कि विदेशी सामान की जगह स्थानीय उत्पादों को अपनाएं और इसे एक जन-आंदोलन बनाएं. साथ ही कहा कि अपने गांव, शहर और देश के उद्यमियों को ताकत दें।
पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में युद्ध को कोरोना महामारी के बाद की बनी स्थिति से तुलना की है और कहा है कि इस दशक के सबसे बड़े संकटों में से एक है. साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे कोरोना का मुकाबला किया, वैसे ही देश इस संकट से भी पार पा लेगा।
ये भी पढ़ें-पीएम मोदी ने एक साल तक सोने के आभूषण न खरीदने की दी सलाह…बोले वर्क फ्रॉम होम करो; जानें क्यों कहा ऐसा? Video