राष्ट्रगान बजता रहा और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कर दिया अपमान… आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR-Video
Satish Mahana: सोशल मीडिया पर एक वीडियो दो दिन से वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना राष्ट्रगान के बजने पर सावधान मुद्रा पर खड़े हैं लेकिन कुछ ही देर में वह चल देते हैं जबकि राष्ट्रगान बजता रहता है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर सतीश महाना का विरोध हो रहा है और लोगों का कहना है कि ये राष्ट्रगान का आपमान है और उनको माफी मांगनी चाहिए.
तो दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन पर कार्रवाई की मांग करते हुए शाहजहां के सदर थाने में तहरीर दर्ज कराई है.
आज यानी सोमवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर इकठ्ठा हुए और यहां से नारेबाजी करते ही सदर थाने पहुंचे और तहरीर दर्ज कराई.
तो वहीं पुलिस के सामने ही कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्नाव में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने हिस्सा लिया था. इस कार्यक्रम का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमे सतीश महाना राष्ट्रगान को बीच में ही छोड़कर अपनी गाड़ी में बैठकर चल दिए थे.
इसी के साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि राष्ट्रगान किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि ये पूरे देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है और लोगों की भावनाएं इससे जुड़ी हुई हैं. इसलिए इस विषय पर निष्पक्ष जांच और तथ्य सामने आना आवश्यक है.
थाने में पूर्व महानगर अध्यक्ष तस्नीम अली खान, पीसीसी सदस्य कृष्ण विनोद मिश्रा, अनूप वर्मा, फैजान अली खान, फुरकान अहमद कुरैशी, फरीद अली खान, गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
ये वीडियो देखिए 👇
BJP नेता और यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड नहीं रुक पाए।
राष्ट्रगान होता रहा और वे उसके पूरा होने से पहले ही चलते बने- ये हमारे राष्ट्रगान का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
BJP नेता की इस घटिया हरकत से… pic.twitter.com/nZBD2jgYiV
— Congress (@INCIndia) August 23, 2026
52 सेकेंड भी नहीं रुके
कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि BJP नेता और यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड नहीं रुक पाए। राष्ट्रगान होता रहा और वे उसके पूरा होने से पहले ही चलते बने- ये हमारे राष्ट्रगान का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। BJP नेता की इस घटिया हरकत से हिंदुस्तान की संप्रभुता, इतिहास और संस्कृति के प्रतीक राष्ट्रगान का सम्मान करने वाला हर देशवासी आहत है. गुस्से में है। इस अपराध के लिए सतीश महाना, नरेंद्र मोदी और पूरी BJP को देश से माफी मांगनी चाहिए। दूसरी ओर कांग्रेस ने कानपुर में सतीश महाना का पुतला जलाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने रोक दिया.
कानपुर में कांग्रेसियों ने UP असेंबली स्पीकर सतीश महाना का पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया। बाद में कांग्रेसियों ने सड़क पर ही राष्ट्रगान सुना। #Kanpur #BJP #SatishMahana @NBTLucknow https://t.co/buIhCM6OLq pic.twitter.com/LeN84X0uJ9
— Praveen Mohta (@MohtaPraveenn) August 23, 2026
ये भी पढ़ें-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आरक्षण की मांगों पर कही ये बात…हर्ष दुबे ने की मुलाकात-Video