Milk Price Hike: अमूल दूध के बढ़े दाम…आम आदमी की जेब को लगा झटका
Milk Price Hike: एफएमसीजी और डेयरी क्षेत्र से उपभोक्ताओं के लिए झटके देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल देश की प्रमुख डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं. माना जा रहा है कि इसका सीधा असर आम आदमी के मासिक बजट पर पड़ने वाला है. जहां एक ओर पेट्रोल-डीजल सहित अन्य खाद्य पदार्थों व सब्जी आदि के दाम लगातार बढ़ रहे हैं तो वहीं अब दूध के दाम में हुई बढ़ोतरी सीधे आम जनता की जेब पर असर डालेगी.
अमूल ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है, इसके मुताबिक पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. अमूल का कहना है कि यह एक राष्ट्रीय स्तर की मूल्य वृद्धि है. जिसे देश के सभी बाजारों में समान रूप से लागू किया जा रहा है. कीमत में बदलाव के बाद अमूल का फुल क्रीम दुध अब 72 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से ग्राहकों को उपलब्ध होगा.
ये नई कीमतें 14 मई से प्रभावी हो जाएगी.