Petrol-Diesel-CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी के भी बढ़े दाम…जानें इन राज्यों के ताजा रेट

Share News

Petrol-Diesel-CNG Price Hike: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है. लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं तो वहीं अब खबर सामने आ रही है कि सीएनजी भी एक रुपया महंगी हो गई है. दिल्ली-एनसीआर के साथ ही देश के कई राज्यों में महंगाई की मार पड़ी है.

बता दें कि शुक्रवार को ही केंद्र सरकार ने देश भर में पेट्रोल डीजल की कीमतों में तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी जिससे आम आदमी की जेब को झटका लगा और अचानक आई इस तेजी ने सभी को चौंका दिया. तो वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि आज यानी 17 मई को देश के मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए दाम सामने आए हैं.

नई दिल्ली में पेट्रोल 97 रुपए 77 पैसे प्रति लीटर तो वहीं डीजल 90 रुपए 67 पैसे प्रति लीटर हो गया है. कोलकाता में पेट्रोल अब 108 रुपए 70 पैसे तो वहीं डीजल 95 रुपए 13 पैसे प्रति लीटर हो गया है. मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106 रुपए 68 पैसे तो वहीं डीजल 93 रुपए 14 पैसे, चेन्नई में पेट्रोल 103 रुपए 67 पैसे और डीजल 95 रुपए 25 पैसे प्रति लीटर हो गया है. दिल्ली-एनसीआर और अन्य बड़े शहरों में भी इस अचानक आए उछाल ने लोगों को चौंका दिया है.

नोएडा में पेट्रोल 97 रुपए 76 पैसे और डीजल 90 रुपए 99 पैसे प्रति लीटर हो गया है. तो गुरुग्राम में पेट्रोल 98 रुपए 47 पैसे और डीजल 90 रुपए 94 पैसे प्रति लीटर हो गया है.

हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में भी पेट्रोल के दाम में भारी उछाल देखा गया है. इसका रेट 110 रुपए के आंकड़े को भी पार कर जनता की जेब हल्की कर रहा है. तो वहीं हैदराबाद में पेट्रोल 110 रुपए 89 पैसे और तिरुवनंतपुरम में 110 रुपए 61 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है. तो वहीं पटना में पेट्रोल 108 रुपए 92 पैसे और जयपुर में 107 रुपए 61 पैसे प्रति लीटर हो गया है.

मालूम हो कि पेट्रोल-डीजल के दाम में अचानक आई तेजी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहा तनाव है. मालूम हो कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया एक बड़े ऊर्जा संकट यानी एनर्जी क्राइसिस से जूझ रही है. मिडिल ईस्ट यानी पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की वजह से महंगाई का ये दंश भारत को झेलना पड़ रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल यानी ‘ब्रेंट क्रूड ऑयल’ की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. विश्व स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 50 प्रतिशत से भी अधिक बढ़ चुकी हैं. इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें-पेट्रोल न मिलने पर जमकर हुई मारपीट…30 लोगों पर मुकदमा दर्ज; 4 गिरफ्तार- Video