CM सुवेंदु अधिकारी के PA का हत्यारोपी गिरफ्तार… हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली
May 18, 2026
No Comments
Suvendu Adhikaris PA Case: पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के PA के हत्यारोपी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. CBI और मुजफ्फरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है. खबर है कि आरोपी राजकुमार हरिद्वार से दिल्ली भागने की फिराक में था. छपार टोल प्लाजा NH58 हाइवे से उसे गिरफ्तार किया गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हत्यारोपी राजकुमार बलिया जिले के रसडा रतोपुर सांवरा का रहने वाला है. खबरों के मुताबिक, PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के दिन से ही उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था. मालूम हो कि इस हाई प्रोफाइल मामले में बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम और CBI अभी भी इस केस में कई संदिग्धों की तलाश कर रही है. इससे पहले ठाकुर राज सिंह को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है.