अमेरिका में फाड़ा गया तिरंगा…अपमान पर संजय सिंह ने पीएम मोदी से पूछा ये सवाल-Video
America torn India’s Tricolor: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स भारत का तिरंगा झंडा फाड़ते हुए दिख रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद ही भारत से इसका विरोध शुरू हो गया है तो वहीं सियासत भी तेज हो गई है. इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अमेरिका में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो शेयर किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल साधे हैं.
संजय सिंह ने शेयर पोस्ट में लिखा है कि मोदी जी आपके फ्रेंड ट्रम्प के देश अमेरिका में भारत की शान “तिरंगा झंडा” फाड़ा जा रहा है। क्या आप इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ेंगे? कभी ट्रम्प भारत को नरक बोलता है कभी उसके देश में हमारे “तिरंगे” का अपमान होता है। आप कब बोलोगे? ट्रम्प के लिए पूजा करने वाले अंधभक्तों तुम भी देखो।
FRISCO: “F*ck India! F*ck India!”
A Texas resident @Channel6ixNEWS rips an Indian flag in front of city hall
Voicing anger against the Indian immigration invasion in north Dallas pic.twitter.com/N6Ec0oVSUT
— E (@ElijahSchaffer) June 3, 2026
इसी के साथ ही संजय सिह ने तिरंगा फाड़ते हुए शख्स का वीडियो भी शेयर किया है. हालांकि इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. खबर स्टिंग भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
तो वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मौजूद भारतीय यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
मोदी जी आपके फ्रेंड ट्रम्प के देश अमेरिका में भारत की शान “तिरंगा झंडा” फाड़ा जा रहा है।
क्या आप इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ेंगे?
कभी ट्रम्प भारत को नरक बोलता है कभी उसके देश में हमारे “तिरंगे” का अपमान होता है।
आप कब बोलोगे?
ट्रम्प के लिए पूजा करने वाले अंधभक्तों तुम भी देखो। https://t.co/QXtByLU4Jt— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 3, 2026