Shakuntala University: गैर-सीयूईटी यूजी पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून… पीजी में 20 जून तक करें आवेदन

June 11, 2026 by No Comments

Share News

Shakuntala University: डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (Dr. Shakuntala Mishra National Rehabilitation University) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए कुलपति आचार्य संजय सिंह ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

कुलपति प्रो. संजय सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हमारी कोशिश है कि प्रवेश प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जाए। सभी इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर विश्वविद्यालय में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के अवसरों का लाभ उठाएं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विश्वविद्यालय निरंतर प्रयासरत है।

प्रवेश निदेशक प्रो. अनामिका चौधरी के अनुसार गैर-सीयूईटी (Non-CUET) स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, परास्नातक (पीजी) स्तर के सीयूईटी एवं गैर-सीयूईटी दोनों प्रकार के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 20 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

प्रवेश निदेशक ने आगे बताया कि निर्धारित तिथि तक प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों का डेटा संबंधित प्रवेश समितियों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद समितियां दस्तावेजों की जांच, स्क्रूटनी, मेरिट सूची तैयार करने और काउंसिलिंग की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगी।

कुलसचिव रोहित सिंह ने बताया कि इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर प्रवेश समितियों का गठन पहले ही किया जा चुका है। विश्वविद्यालय पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है, ताकि तकनीकी या अन्य कारणों से किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें-क्या लिखने चाहिए भाजपा को ये शब्द…? बेटी पर अभद्र टिप्पणी पर फूटा अखिलेश यादव का गुस्सा; सीएम योगी को परिवार तो है नहीं -Video