क्या लिखने चाहिए भाजपा को ये शब्द…? बेटी पर अभद्र टिप्पणी पर फूटा अखिलेश यादव का गुस्सा; सीएम योगी को परिवार तो है नहीं -Video
Akhilesh Yadav Daughter Aditi Yadav News: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अभद्र टिप्पणी की जा रही है. इसको लेकर बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाई की मांग की. तो वहीं अखिलेश यादव का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह चुप क्यों बैठै हैं? बेटी पर जो अभद्र टिप्पणी की जा रही है वह भाजपा वाले ही करवा रहे हैं.
तो वहीं संतकबीर नगर में भी अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी मामले में सपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली खलीलाबाद में एक शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है.
तो वहीं सपा कार्यकर्ता राज सहनी ने कहा कि अगर जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो हम आंदोलन को उतरेंगे. प्रदेश सरकार बहू बेटियों की सम्मान की बात तो करती है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके ही लोगों द्वारा बेटी का चरित्र हनन भी किया जाता है.
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एफआईआर दर्ज करने के लिए दी गई तहरीर पर इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने कहा कि हमें शिकायत पत्र मिला है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जाएगी.
जानें क्या है मामला
बता दें कि सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव यहां राम मंदिर में 7 करोड़ चोरी होने का दावा कर रहे हैं तो उधर लंदन में उनकी बेटी ने कांड कर दिया है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अदिति यादव लंदन स्थित University College London में राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की पढ़ाई कर रही थी इसलिए कुछ दिनों से लापता बताई जा रही है सूत्रों के अनुसार अपने घर से 7 करोड रुपए चोरी करके अपने मुसलमान नाइजीरियन मित्र लामिदी के साथ नाइजीरिया में रह रही है. यही नहीं अदिति की फोटो को तथाकथित शख्स के साथ तेजी से वायरल किया जा रहा है. फिलहाल इस दावे की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है.
ये आज हमारी बेटी के बारे में बोल रहे है इसकी आजादी बीजेपी ने दी है।
ये सब बीजेपी करवाती है। pic.twitter.com/h7isoB4yWD
— मनीष यादव रायबरेली (@YadavManish1001) June 10, 2026
ये भी पढ़ें-‘बेहद शर्मनाक…’ राम मंदिर चंदे पर अखिलेश यादव ने करोड़ों की गड़बड़ी का लगाया आरोप…संत ने किया पलटवार-Video