AKTU News: बीटेक में प्रवेश के लिए पंजीकरण 22 जून तक…
AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को 22 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है. जबकि पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जून तक थी।
पांच एवं दो विशेष चरणों में होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत पहले चरण की च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग दो जुलाई तक होगी। जबकि सीट अलॉटमेंट चार जुलाई को किया जाएगा। तो वहीं सीट कंफर्मेशन एवं फ्रीज एवं सीट फ्लोट चार जुलाई से सात जुलाई तक चलेगा। दूसरे चरण में च्वॉइस फिलिंग आठ जुलाई से नौ जुलाई तक होगी।
सीट अलॉटमेंट 11 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क 11 से 13 जुलाई तक जमा होगा। सीट फ्रीज एवं फ्लोट 11 से 13 जुलाई तक होगी। तीसरे चरण में ऑनलाइन च्वॉइस लॉकिंग 14 से 15 जुलाई तक होगी। सीट अलॉटमेंट 17 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क एवं सीट फ्रीज एवं फ्लोट 17 से 18 जुलाई तक किया जा सकेगा।
चौथे चरण में सीट अलॉटमेंट 19 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क 19 से 21 जुलाई तक किया जाएगा। ऑनलाइन सीट विड्रा 19 से 24 जुलाई तक करने का मौका मिलेगा। पहले चार चरणों में सीट लॉक करने वालों को 22 से 24 जुलाई तक फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी। यूपीटीएसी के समन्वयक प्रो0 ओपी सिंह के अनुसार अब तक करीब करीब 80 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
ये भी पढ़ें-किसी भी बेटी का अपमान…अखिलेश की पुत्री पर हुई आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले सीएम योगी-Video