‘कुमकुम भाग्य’ की इस एक्ट्रेस की मौत…साड़ी से फांसी लगाने का दावा; आखिरी पोस्ट में कही थी ये बात-Video
Sanchita Ugle: टीवी जगत के फेमस शो कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि घर में उनकी लाश मिली है और कथित तौर पर साड़ी से उन्होंने फंदा लगाकर फांसी लगा ली. वह केवल 30 साल की थीं. उनकी मौत के बाद से ही टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. उन्होंने टीवी शो ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ और फिल्म ‘छावा’ में भी काम किया था.
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, रविवार यानी कल रात 7:30 बजे उन्होंने आत्महत्या कर ली. संचिता उगले (Sanchita Ugle) मुंबई के वसई क्षेत्र में रहती थीं और घर पर ही उनकी लाश मिली है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और लगातार मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि संचिता उगले ने बीती रात इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बेहद खुश दिख रही थीं और फिर अचानक मौत के बाद लोग इसे संदेह की दृष्टि से देख रहे हैं.
संचिता उगले अपने इंस्टाग्राम के आखिरी पोस्ट पर एक रील बनाते दिख रही हैं और ढपली वाले ढपली बजा गाने की तेज धुन पर लिप्सिंग कर रही हैं और झुमती दिख रही हैं. कुल मिलाकर वह बहुत ही खुश दिख रही हैं और उनकी इस पोस्ट को देखने के बाद कोई सोच नहीं सकता कि वह अपना अगला कदम आत्महत्या के रूप में उठाने जा रही है.
SANCHITA UGALE WILL MISS U GONE TOO EARLY UR ACTING IN DILWALI DULHA LE JAAYEGI CAN’T BE FORGET OM SHANTI 15 JUNE 2026 #dangalchannel #goryiu #viral #dilwalidulhalejayegi @TellyTalkIndia pic.twitter.com/7RhNBJPLL7
— Tripurari Chaudhary (@TripurariMedia) June 15, 2026
छोटी बहन गई थी काम से बाहर
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, वह अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ अपने घर में रहती थीं. बताया जा रहा है कि संचिता ने ये कदम तब उठाया जब माता-पिता और बहन घर पर नहीं थे. बहन कुछ देर के लिए किसी काम से बाहर गई थी, तभी मौका देखकर संचिता ने फांसी लगा ली. फिलहाल पुलिस कारणों की जांच कर रही है और इस मामले में लोगों से पूछताछ कर रही है.
फिलहाल अभी संचिता की मौत की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है. संचिता उगले कई लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में यादगार किरदार निभाकर मशहूर हुई थीं. ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे फेमस शो में उनके किरदार ने दर्शकों को खूब लुभाया और उनको पसंद किया गया था.
मिशा अग्रवाल की मौत पर कही थी ये बात
बता दें कि संचिता 2025 में उस वक्त चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने ऑनलाइन इन्फ्लुएंसर मिशा अग्रवाल की आत्महत्या पर सार्वजनिक रूप से अपना दुख जाहिर किया था और खुलकर ये बात कही थी कि मिशा ने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कम होने के बाद अपने करियर के फेल होने के डर से अपनी जान दे दी थी. इसी के साथ ही संचिता ने इस घटना को दिल दहला देने वाला कहा था और ये भी कहा था कि वर्चुअल अप्रूवल की बढ़ती दीवानगी युवाओं के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने ये भी कहा था कि ‘यह देखकर मेरा दिल टूट जाता है कि युवा लोग अपनी जिंदगी के बारे में कितनी आसानी से सोच लेते हैं.’
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-मीडिया से बात करते-करते फफक कर रो पड़ा ये हीरो….पत्नी पर लगाए गम्भीर आरोप; सास ने किया पलटवार-Video