CJP के अभिजीत दीपके को युवक ने जड़ा थप्पड़…लगाए ये आरोप- Video
Abhijeet Dipke News: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक प्रदर्शन के दौरान एक युवक उनके पास आया और उनको थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक घटना के तत्काल बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, जिस शख्स ने अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारा उसने कहा कि वह जिहादी मानसिकता वाला है. साथ ही शख्स ने ये भी आरोप लगाया कि ये (कॉकरोच जनता पार्टी) देश के युवाओं को बिना मतलब बरगला रहे हैं. इसी के साथ ही आरोपी ने घटनास्थल पर मौजूद पत्रकरों से कहा कि मैं जयपुर से हूं, राष्ट्रवादी हूं और किसी पार्टी से मेरा कोई लेना देना नहीं है.
जयपुर में कॉकरोच नेता अभिजीत दीपके का,
ज़ोरदार थप्पड़ों के साथ स्वागत हुआ। 🤣 pic.twitter.com/H27FMHKxCG— Voice Of Brahmins (@VoiceOfBrahmins) June 15, 2026