किसी भी बेटी का अपमान…अखिलेश की पुत्री पर हुई आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले सीएम योगी-Video

June 13, 2026 by No Comments

Share News

UP Politics: प्रदेश के पूर्ण मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर अब सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आय़ा है उन्होंने कहा कि बेटी-बेटी होती है, बेटी का सम्मान होना चाहिए लेकिन अखिलेश यादव को अपने चेले-चपाटों को समझाना चाहिए कि वो अपनी भाषा पर संयम करें.

आजमगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा, पिछले दिनों मैं देख रहा था कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ गलत टिप्पणी की गई थी. मैंने तुरंत पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने को कहा, क्योंकि किसी भी बेटी के साथ अपमान स्वीकार नहीं है. बेटी-बेटी होती है. बेटी का सम्मान होना चाहिए.

सीएम योगी ने कहा कि हम तो उस संस्कार में पले पोसे हैं जहाँ कहा जाता है ‘गांव की बेटी सबकी बेटी और गांव की बहन सबकी बहन’… हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया लेकिन अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश देते हैं, अपने चेले-चपाटों को कह दीजिए कि अपनी भाषा का संयम करें.

सीएम योगी ने अखिलेश को दी नसीहत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि दूसरों के प्रति टिप्पणी करने से पहले खुद सोच लिया करें कि उनके लोग बहन बेटियों, बुजुर्गों और दिवंगत नेताओं के प्रति किसी तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं. अच्छा हो कि आप उनको समझाओ और अगर नहीं समझ सकते तो हमारे हवाले कर दो हम उनके समझा देंगे.

अखिलेश यादव ने लगाया था भाजपा पर आरोप

बता दें कि सोशल मीडिया पर बेटी पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का गुस्सा योगी सरकार पर फूटा था और इन सबके लिए भाजपा को ही दोषी ठहराया था. सीएम योगी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने ये तक कह दिया था कि उनका परिवार नहीं है तो उनको भला क्या दर्द महसूस होगा.

जानें क्या है मामला?

मालूम हो कि अखिलेश यादव की बेटी अदिति को लेकर 10 जून को सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उनका नाम किसी नाइजीरियाई शख्स के साथ जोड़ा गया था और कहा गया था कि वह लंदन में पढ़ाई के दौरान इस शख्स के साथ नाइजीरिया भाग गई हैं. यहीं नहीं चोरी तक की बात कही गई थी. इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं में इसके खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला और लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में केस दर्ज कराया गया था. वहीं कानपुर में तीन नामज़द आरोपियों के ख़िलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी. मामले में जांच जारी है और यूपी की सियासत तेज है.

ये भी पढ़ें-क्या लिखने चाहिए भाजपा को ये शब्द…? बेटी पर अभद्र टिप्पणी पर फूटा अखिलेश यादव का गुस्सा; सीएम योगी को परिवार तो है नहीं -Video