राम मंदिर दान चोरी मामला…ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के साथ ही अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा; चंदा चोरी के 8 लाख बरामद

June 26, 2026 by No Comments

Share News

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर दान चोरी मामले में SIT की जांच के बाद FIR होने और दबाव बढ़ने के बाद राम मंदिर तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ ही ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने भी इस्तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि खामियां सामने आने के बाद दोनों ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है.

तो वहीं इस पूरे मामले में अभियोजन अधिकारी केसी वर्मा का बयान सामने आ रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि दान चोरी मामले में गिरफ्तार किए गए आठ अभियुक्तों को कोर्ट ने सोमवार तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही उन्होंने बताया किइस मामले में अब तक क़रीब 80 लाख रुपये बरामद किए गए हैं.

उन्होंने ये भी कहा है कि “सुभाष को छोड़कर अन्य अभियुक्तों के पास से 79 लाख 85 हज़ार 493 रुपये बरामद किए गए हैं. अलग-अलग राशि उनके पास से बरामद हुई है.

बता दें कि चंदा चोरी मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि जन आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को कोई छूट नहीं दी जाएगी. हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है अयोध्या.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में ये बातें आई हैं सामने

मई महीने की समाप्ति के दौरान यानी आखिरी सप्ताह में राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियो ने बैंक में जमा की जा रही रकम का पूरी विवरण देखा. इसी के साथ ही प्रतिदिन दानपेटियों के खाली होने के क्रम की भी जांच की. इसमें कुछ अंतर नजर आया और चोरी का शक पैदा हुआ. खबरों के मुताबिक, एक दान पेटी में 7 से 8 लाख रुपये एक बार में जमा होते थे लेकिन कुछ सप्ताह के दौरान देखा गया कि 500 की गड्डी में कमी आ रही है. इस पर शक और भी गहरा गया तो नोट गिनने वाले कमरे ने कुछ हिडेन कैमरे लगवा दिए गए.

इसके बाद कैमरे की एक सप्ताह की फुटेज की जांच की गई तो मालूम हुआ कि नोट गिनने की प्रक्रिया में जो कर्मचारी लगे हैं वो सामने दिख रहे सीसीटीवी के सामने खड़े हो जाते थे और उनका दूसरा साथी बनाए गए नोटों की गड्डी से चोरी कर कपड़ों में छुपा लेता था. हिडेन कैमरे में उनकी यह चोरी पकड़ी गई. इसी तरह के कुछ और तरीके से भी आरोपी चोरी कर रहे थे जो कि हिडन कैमरे में पकड़े गए.

ये भी पढ़ें-राम मंदिर दान चोरी मामला…जानें क्या लिखा FIR में? इन आरोपियो के नाम आए सामने; अज्ञात में कौन?