Earthquake: अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता के लगे भूकंप के झटके… कश्मीर से दिल्ली-NCR तक कांप गई धरती

June 27, 2026 by No Comments

Share News

Earthquake: वेनेजुएला और फिलीपिंस के बाद अब अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. शनिवार शाम 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है जिससे स्थानीय लोग डर के घर के बाहर निकल गए तो वहीं अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटके इतने तेज थे कि उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर तक कई हिस्सों में महसूस किए गए.

इस सम्बंध में नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) का बयान सामने आया है जिसमें बताया गया है कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश इलाका था. भूकंप की गहराई जमीन के बहुत ही अंदर दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें-Earthquake: फिलीपींस में लगे शक्तिशाली भूकंप के झटके…एक दिन पहले ही वेनेजुएला में भूकंप से हुई है 589 मौत-Video