पिघल रही सड़कें…भीषण गर्मी और हीटवेव से इस देश में एक हजार मौतें; डरा देने वाला Video वायरल
European Country France Netherlands Heatwaves: यूरोप के दो पड़ोसी देशों फ्रांस और नीदरलैंड में गर्मी का कहर हीटवेव बनकर टूटा है. भीषण गर्मी के कारण जहां नीदरलैंड में सड़कें पिघल रही हैं तो वहीं जानवरों की मौत हो रही है. यही नहीं यहां पर हीट वेव की लहर के कारण करीब 1,000 अतिरिक्त मौतें हो चुकी हैं.
देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी ने रविवार यानी 28 जून, 2026 को एक बयान जारी करते हुए यूरोप के अन्य हिस्सों में तापमान में लगातार वृद्धि होने की बात कही है. इस कारण जर्मनी के जंगल में आग लग गई. तो दूसरी ओर बर्लिन पुलिस ने भीड़ को ठंडा करने के लिए पानी की बौछारें की. यूरोप के तमाम देशों में तापमान लगातार रिकार्ड तोड़ रहा है.
जानकार इसे जलवायु परिवर्तन का बड़ा असर मान रहे हैं. एक अध्ययन से पता चला कि पांच दशक पहले तक इस तरह की गर्मी नहीं के बराबर थी और आज इसकी संभावना 20 साल पहले की तुलना में 200 गुना अधिक हो गई है जो कि खतरनाक संकेत है.
फ्रांस के जन स्वास्थ्य विभाग ने 24 जून, 2026 को जारी एक बयान में 1,200 से अधिक मौतों की पुष्टि की. तो वहीं दो दिनों में यह संख्या बढ़कर 1,400 से अधिक हो गई.
तो वहीं पूर्वी शहर लीपज़िग में भीषण गर्मी से रेल की पटरियां तक पिघल गई हैं. वहीं लीपज़िग सार्वजनिक परिवहन प्राधिकरण ने बयान जारी कर कहा कि उच्च तापमान के कारण शहर भर के नेटवर्क में कई जगहों पर स्विचों और पटरियों में डामर और कंक्रीट के जोड़ को जोड़ने वाला सीलेंट बह कर आपस में चिपक गया है.
तो वहीं उत्तरी यूरोप में स्थित डेनमार्क में, 27 जून, 2026 को तापमान इतना अधिक था कि नए रिकॉर्ड दर्ज किए गए. भीषण गर्मी के बाद भारी आंधी-तूफान भी आया. तो वहीं सार्वजनिक प्रसारक डीआर की रिपोर्ट ने बताया कि 28 जून, 2026 तक देश में 1,156 बार बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गई.
तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, दक्षिणपूर्वी यूरोप में स्थित ग्रीस की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने 28 जून, 2026 को जारी एक बयान में देश के पांच क्षेत्रों में आग लगने का बड़ा खतरा होने की चेतावनी दी है.
जानकारों के मुताबिक, ग्रीस में जंगल की आग का सामना करना बेहद चुनौतीपूर्ण है. इसकी वजह ये है कि इसकी मुख्य भूमि शुष्क पर्वतीय है और इसमें 100 से अधिक आबाद द्वीप स्थित हैं.
नीदरलैंड में भीषण गर्मी बनी चर्चा का विषय.👇
इस वीडियो के जारी आप वह की गर्मी का अंदाजा लगा सकते है कि कितनी गर्मी है वहां..!
लोग वहां बेहाल है गर्मी से जानवरों का बुरा हाल है। pic.twitter.com/vPpIxgEb8w
— मनीष मिश्रा (@Sanatnimaneesh) June 29, 2026