Muharram Procession: खाकी पहन दारोगा ने मुहर्रम जुलूस में की तलवारबाजी…VIDEO वायरल होते ही गिरी गाज

June 30, 2026 by No Comments

Share News

Muharram Pocession: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मुहर्रम जुलूस को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक दारोगा खाकी पहन कर यानी पुलिस की वर्दी में ही मुहर्रम जुलूस के दौरान तलवारबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होते ही लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो वहीं दारोगा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. साथ ही लाइन हाजिर भी कर दिया गया है.

मालूम हो कि मुहर्रम जुलूस के दौरान बिहार के कई जिलों से बवाल-हंगाने की खबरें सामने आईं. इसी बीच समस्तीपुर के मथुरापुर थाना क्षेत्र में ताजिया मिलान के दौरान भी बवाल की घटना देखने को मिली. पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ करतब दिखाने के बीच अचानक एक घर पर हमला और फिर पथराव की खबरें सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. स्थिति को संभालने पहुंचे तीन पुलिसकर्मी घायल भी गए.

तो इसी बीच मुजफ्फरपुर जिले में लगी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में से एक पुलिसकर्मी वर्दी में ही उसी जुलूस के दौरान तलवार बाजी करने लगा तो किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और इसी के बाद पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे.

दारोगा की पहचान कांटी थाने में तैनात SI मुस्तकीम खान के तौर पर हुई है. घटना की पुष्टि मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने की है. मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा है कि ‘‘वीडियो में दिखाई दे रहे अधिकारी को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी कर दिया गया है और कड़ी कार्रवाई करते हुए उनको पुलिस लाइन भेज दिया गया है. फिलहाल मुहर्रम जुलूस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें-मोहर्रम जुलूस के दौरान कार में ब्लास्ट! मास्टरमाइंड का जवाब सुन पीट लेंगे माथा- Video