मोहर्रम जुलूस के दौरान कार में ब्लास्ट! मास्टरमाइंड का जवाब सुन पीट लेंगे माथा- Video
Muharram Procession Controversy: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक क्रेन के जरिए कार को काफी उंचाई तक उठाया जाता है और फिर उसे ब्लास्ट कर दिया जाता है. इसके बाद नीचे खड़े लोग लाल झंडा लेकर नारेबाजी करने लगते हैं. ये वीडियो उज्जैन के मोहर्रम जुलूस से सामने आया है. इस दौरान दहशतगर्दी का एक ऐसा नमूना सामने आय़ा है जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
फिलहाल इस मामले में पुलिस ने शोएब, जाहिद खान, तस्लीम और विजय नाम के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तो वहीं पुलिस पूछताछ में मास्टरमाइंड शोएब ने अजीबोगरीब तर्क देते हुए कहा कि मोहर्रम जुलूस में कार ब्लास्ट की प्लानिंग उसने की थी और दावा किया कि उसका मकसद था कि लोगों को बताया जाए कि आग लगने की स्थिति में उससे कैसे बाहर निकला जाता है.
फिलहाल उसके इस बयान पर पुलिस ने भरोसा नहीं किया है तो वहीं सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि अगर मकसद सिर्फ जागरूकता था, तो फिर जुलूस जैसे भीड़भाड़ वाले आयोजन में ऐसा खतरनाक प्रदर्शन क्यों किया गया और वो भी एक त्योहार के दिन? साथ ही सवाल ये भी खड़े हो रहे हैं कि आखिर इसकी अनुमति किसने दी और लोगों की जान को जोखिम में क्यों डाला गया? फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर ररही है.
ये पूरी प्लानिंग शोएब ने की थी. जाहिद और तस्लीम गाड़ी पर चढ़ कर धार्मिक झंडा लहरा रहे थे और विजय त्रिपाठी नाम का शख्स क्रेन ड्राइवर है. चारों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और फिर विजय को जेल भेजा गया है. तो वहीं शोएब, जाहिद, तस्लीम की कोर्ट ने पुलिस को 3 दिन की रिमांड दी है.
एसपी प्रदीप शर्मा ने इस मामले में कहा कि मोहर्रम के दौरान अखाड़ों के बीच में प्रतियोगिता था जिसमें एक अखाड़े ने एक गाड़ी को क्रेन के माध्यम से ऊपर ले जाकर विस्फोट किया. फिलहाल अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि वह सिर्फ पटाखे थे. जांच अभी जारी है. अन्य सभी साथियों को भी चिन्हित किया जा रहा है. इसको लेकर कुछ लोगों का कहना है कि ये देश को एक धमकी भरा मैसेज दिया गया और कार पर लिखा गया था लो फिर आ गया. हालांकि पुलिस की जांच जारी है. बता दें कि मोहर्रम 26 जून को मनाया गया.
क्या ये डरे हुए मुसलमान हैं?
ये कट्टरपंथी मुसलमान आखिर क्या दिखाना चाहते हैं?
उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस में कार में विस्फोटक रखकर क्रेन में लटका कर कार में धमाका कर दिया।
कार में धमाका करते वक़्त कट्टरपंथी भीड़ ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगा रहे थे।😎😎😎 pic.twitter.com/7xZx4NLOxa
— जय श्री राम 🚩 (@AmreteshB18416) June 27, 2026