‘चढ़ावा चोरी पाप ही नहीं महापाप है…’, राम मंदिर दान गबन मामले में बोले कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री-Video

Share News

Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में अब बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी चुप्पी तोड़ दी है. शुक्रवार को अयोध्या पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि चढ़ावा चोरी पाप ही नहीं महापाप है. इस मौके पर संतों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया. वह यहां हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के गुरु के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे थे.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मीडिया से बात करते हुए कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह केवल पाप ही नहीं है बल्कि महापाप है, जो भी इस कृत्य में दोषी होगा, कानून तो उसको सजा देगी ही लेकिन भगवान भी उसे उसके कर्मों का दंड जरूर देंगे.

धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा कि एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है. वह बोले कि देश की कानून व्यवस्था और सरकार पर पूरा भरोसा है. जो भी जांच हो रही है वह निष्पक्ष होगी और सभी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

संतों-महंतों के खिलाफ चल रहा है सुनियोजित षडयंत्र

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बात करते हुए ये भी कहा कि देश में संतों, महंतों, मठों और मंदिरों के खिलाफ सुनियोजित रूप से षड्यंत्र रचा जा रहा है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि सनातन लोगों की धार्मिक आस्था और श्रद्धा को कमजोर किया जा सके. इसलिए जरूरी है कि समाज सतर्क रहे. श्रद्धालुओं को किसी भी तरह के भ्रम या दुष्प्रचार में नहीं आना चाहिए. सत्य जल्द ही सामने आएगा. कानून के साथ-साथ ईश्वर भी दोषियों को दंड देगा.

यही नहीं अयोध्या एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वर्तमान में कलयुग से ज्यादा छलयुग चल रहा है. छलयुग में सावधान रहने की जरूरत है. आस्था घटाने के लिए षड्यंत्र जारी है. कुछ कालनेमी सक्रिय हो गए हैं. इसलिए भक्तों को सक्रिय रहने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें-देखो जा रहा वो भाजपाई…अखिलेश यादव ने राम मंदिर दान चोरी मामले में योगी सरकार को घेरा; बोले तार कर्नाटक से जुड़े-Video