देखो जा रहा वो भाजपाई…अखिलेश यादव ने राम मंदिर दान चोरी मामले में योगी सरकार को घेरा; बोले तार कर्नाटक से जुड़े-Video
Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी मामले में लगातार भाजपा सरकार घिरती नजर आ रही है. इसको लेकर यूपी में सियासत तेज है. तो वहीं कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और आगे की जांच लगातार जारी है. इसी बीच यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के बीच एक कविता सुनाई, जिसका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अखिलेश यादव ने आज प्रयागराज में ‘भाजपा सरकार में पेपर लीक’ विषय पर प्रेस वार्ता की और इस दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. इसी के साथ ही कहा कि जब तक भाजपाई करते रहेंगे सांसद-विधायक की ख़रीद, तब तक होता रहेगा पेपर लीक. भाजपा के शब्दकोश में न ‘धर्म’ है, न ‘शर्म’ है. सब पर चोरी का झूठा इल्ज़ाम लगाने वालों की ‘सच्ची चोरी’ भगवान ने खोल दी. भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं है बल्कि DONATION FIRST है.
PROPAGANDA 🚨 : Akhilesh Yadav is inactive politician, he is giving free passes to BJP in Uttar Pradesh”
REALITY 🔥 : He is exposing BJP on state level exam paper leak in special press conference held in PGRpic.twitter.com/2WZxKV9EXn
— Amock_ (@Amockx2022) June 28, 2026
इसी के साथ ही राम मंदिर चंदी चोरी मामले को लेकर अखिलेश ने कहा, चोर-चोर सौतेले भाई, जिन्होंने चुराई राम की पाई. वह आगे बोले अब जनता भाजपाइयों को देखकर कह रही है, देखो जा रहा वो भाजपाई जिसने खाई राम की पाई. साथ ही अखिलेश ने ये भी कहा कि अब भाजपा को न चंदा मिलेगा और न दान, न वोट.
इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि कोई भी सच्चा सनातनी भाजपा के टिकट पर नहीं लड़ेगा क्योंकि न तो कोई हारने के लिए लड़ना चाहता है, न जनता के आक्रोश का शिकार होने के लिए.
चोर – चोर सौतेले भाई , जिन्होंने चुराई राम की पाई
चोर – चोर सौतेले भाई , जिन्होंने चुराई राम की पाई।देखो जा रहा वो भाजपाई , जिसने खाई राम की पाई
देखो जा रहा वो भाजपाई , जिसने खाई राम की पाई।ये कहावत ठीक आ गई ना सुना देगा अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को 😂 pic.twitter.com/x9eCFqXmV2
— Rinku Yadav Samajwadi (@Rinku9670) June 28, 2026
कर्नाटक से जुड़े चंदा चोरी के तार
अखिलेश यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि चढ़ावा-चंदा चोरी के तार कर्नाटक से जुड़े हैं. वह आगे बोले कि कर्नाटक में जो बैठे संगी-साथी ठेके पर चुनावी प्रचारक और नक़ली वोटर भेजते थे, उनका भंडाफोड़ हो गया है, अब यूपी में न वो घुस पायेंगे न उनके लोग. अयोध्या ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में आक्रोशित जनता उनके इंतज़ार में बैठी है.
तो वहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने ये भी कहा कि अब यूपी में महाराष्ट्र और कर्नाटकवाले संगी-साथियों का काला-राज नहीं चलेगा. जनता उनसे चोरी किये ‘चढ़ावे-चंदे-दान’ का हिसाब माँगेगी.
आज प्रयागराज में ‘भाजपा सरकार में पेपर लीक’ विषय पर प्रेस वार्ता :
– जब तक भाजपाई करते रहेंगे सांसद-विधायक की ख़रीद, तब तक होता रहेगा पेपर लीक।
– भाजपा के शब्दकोश में न ‘धर्म’ है, न ‘शर्म’ है।
– सब पर चोरी का झूठा इल्ज़ाम लगानेवालों की ‘सच्ची चोरी’ भगवान ने खोल दी।
– भाजपा के… pic.twitter.com/TOOdoJlz84
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 28, 2026