खामेनेई के अंतिम संस्कार में फूटा समर्थकों का क्रोध…अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी; इस नेता की तस्वीर पर चलाए पत्थर-Video
Khamenei’s Funeral: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई का अंतिम संस्कार जारी है और एक हफ्ते से ईरान में मातम पसरा हुआ है. तो दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति की तरफ से लगातार जंग भड़काने वाले तीखे बयान दिए जा रहे हैं.
इसी बीच खामेनेई के अंतिम संस्कार में हजारों की भीड़ उमड़ी और लोगो ने अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. यही नहीं राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर पर पत्थरबाजी करते हुए ट्रंप को मारने की भी नारेबाजी की. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
Tahran’da İran’ın Dini Lideri Ali Hamaney için düzenlenen cenaze törenine katılan kalabalık, “Amerika Büyük Şeytan’dır” sloganları attı ve ABD Başkanı Donald Trump’ın fotoğrafına taş fırlattı. Görüntüler sosyal medyada geniş yankı uyandırdı.
pic.twitter.com/dCAxbsnxHH— Mekanizma Haber (@MekanizmaHaber) July 6, 2026
तो वहीं ट्रंप के बयान पर ईरान ने कहा कि लोगों को मारा जा सकता है लेकिन उनके आदर्शों को नहीं. मालूम हो कि चार महीने पहले इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर संयुक्त रूप से मला बोला था जिसमें अयातुल्लाह खामेनेई समेत परिवार के कई लोगों की मौत हो गई थी. इसी के बाद से ईरान के लोगों में अमेरिका के खिलाफ क्रोध भरा हुआ है जो कि खामेनेई के अंतिम संस्कार में भी दिखाई दिया.
इस्लामिक रिपब्लिक के समर्थकों ने ट्रंप के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. समर्थकों ने ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि ट्रंप को मार डालो. सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में दावा किया गया है कि ईरानियों के बीच क्रोध भरा पड़ा है जिसे देखकर अमेरिका भी डर गया है.
🇮🇷🇺🇸 Signs calling for revenge and threatening Trump appeared at Khamenei’s funeral in Tehran.
A mourning crowd, with a very clear target in mind.
Writer: Juliepic.twitter.com/DcGTizqO8c https://t.co/cLM70Fd55V
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) July 6, 2026
अली खामेनेई के भाई हादी खामेनेई बोले
इसी बीच सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के भाई हादी खामेनेई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि पूर्व नेता की हत्या के जिम्मेदार लोगों को उचित सजा मिलनी चाहिए. यह मामला अमेरिका के साथ बातचीत से जुड़ा नहीं है. तो वहीं ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातमी का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई से कहा था कि पूर्व सुप्रीम लीडर की हत्या के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं शिया धर्मगुरु ने बयान दिया है कि खामेनेई की हत्या के लिए जो लोग भी जिम्मेदार हैं, उनको दैवीय सजा और दंड से बच मिलेगा. ईरानियों को यह बिल्कुल भी नहीं सोचना चाहिए कि युद्ध खत्म हुआ है.
A massive banner reading “We will kill Trump” was held aloft by mourners during the funeral procession of martyred Leader of the Islamic Revolution Ayatollah Seyed Ali Khamenei in Tehran on Monday, as participants vowed retribution for the assassination of their beloved Leader. pic.twitter.com/EX3ujdPTEu
— Tasnim News Agency (@Tasnimnews_EN) July 6, 2026
ये भी पढ़ें-Alireza Arafi: खामेनेई की मौत के बाद ईरान की सत्ता अलीरेजा अराफी के हाथ…जानें कौन हैं ये?