सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन पर बैठेंगे अभिजीत दीपके…घोषणा करते हुए फूट-फूट कर रोए, बोले- अब मांगेंगे PM नरेंद्र मोदी का इस्तीफा-Video

July 18, 2026 by No Comments

Share News

Sonam Wangchuk Hunger Strike: पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए दिल्ली पुलिस उनको जंतर-मंतर से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले गई है तो वहीं अनशन स्थल से सोनम वांगचुक के हटाए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके मंच पर ही फूट-फूट कर रोने लगे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि अभिजीत दीपके ने अब खुद ही भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है. मी़डिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत दीपके आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगे. अभिजीत ने ये भी दावा किया है कि उनके साथ मारपीट की गई और वह मुश्किल से पुलिस की गिरफ्त से भाग कर जंतर मंतर स्थित अनशन स्थल पहुंचे हैं.

सोनम वांगचुक की पत्नी ने लगाया ये आरोप

इस पूरे मामले में सोनम वांगचुक की पत्नी ने आरोप लगाय है कि सोनम वांगचुक के मेडिकल रिपोर्ट को प्रशासन व पुलिस साझा नहीं कर रहे हैं और जिस कमरे में सोनम को रखा गया है, उस कमरे में उनको फोन ले जाने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है.वकील और निजी डॉक्टरों को अब अंदर जाने की अनुमति दी गई है.

मालूम हो कि सोनम वांगचुक पिछले 21 दिन से भूख हड़ताल कर रह हैं. उनकी लगातार हालत बिगड़ती जा रही थी. इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने आज सुबह 7:40 बजे आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया है. वह काफी कमजोर हो गए हैं. हालांकि उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

इसलिए बैठे आमरण अनशन पर

बता दें कि NEET, CBSE, CUET और SSC जैसी परीक्षाओं में कथित तौर पर सामने आ रहे पेपर लीक के खिलाफ वांगचुक भूख हड़ताल पर पिछले 20 दिनों से बैठे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. तो वहीं आज अभिजीत दीपके ने कहा कि जिस तरह से वांगचुक को अनशन स्थल से हटाया गया है, उसके विरोध में अब पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की जाएगी.

20 जुलाई को चलो संसद की अपील

देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ वांगचुक ने देशवासियों से अपील की है कि 20 जुलाई को ‘चलो संसद’ मार्च में बड़ी संख्या में शामिल हों. इसी केसाथ ही उन्होंने NEET विवाद के बाद कुछ छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने का भी दावा किया है और इसको लेकर सरकार से जवाब देने की मांग की है. बता दें कि भूख हड़ताल 6 जून को शुरु हुई थी.

ये भी पढ़ें-CJP के अभिजीत दीपके को युवक ने जड़ा थप्पड़…लगाए ये आरोप- Video