सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन पर बैठेंगे अभिजीत दीपके…घोषणा करते हुए फूट-फूट कर रोए, बोले- अब मांगेंगे PM नरेंद्र मोदी का इस्तीफा-Video
Sonam Wangchuk Hunger Strike: पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए दिल्ली पुलिस उनको जंतर-मंतर से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले गई है तो वहीं अनशन स्थल से सोनम वांगचुक के हटाए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके मंच पर ही फूट-फूट कर रोने लगे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
#दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाया, अस्पताल ले गई
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 21वां दिन था। जंतर-मंतर पर मौजूद कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों ने सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने का विरोध किया। #Delhi #SonamWangchuk #JantarMantar #DelhiPolice @ANI pic.twitter.com/CLEm6scot1
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) July 18, 2026
वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि अभिजीत दीपके ने अब खुद ही भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है. मी़डिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत दीपके आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगे. अभिजीत ने ये भी दावा किया है कि उनके साथ मारपीट की गई और वह मुश्किल से पुलिस की गिरफ्त से भाग कर जंतर मंतर स्थित अनशन स्थल पहुंचे हैं.
मंच पर फूट-फूटकर रोने लगे अभिजीत दीपके !!#CJPProtest: जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद अभिजीत दीपके मंच पर भावुक होकर रो पड़े और उनकी जगह अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने का एलान किया #Cjp #Delhi https://t.co/O4VPQTj3EB pic.twitter.com/nnHfrRjQZy
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) July 18, 2026
सोनम वांगचुक की पत्नी ने लगाया ये आरोप
इस पूरे मामले में सोनम वांगचुक की पत्नी ने आरोप लगाय है कि सोनम वांगचुक के मेडिकल रिपोर्ट को प्रशासन व पुलिस साझा नहीं कर रहे हैं और जिस कमरे में सोनम को रखा गया है, उस कमरे में उनको फोन ले जाने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है.वकील और निजी डॉक्टरों को अब अंदर जाने की अनुमति दी गई है.
मालूम हो कि सोनम वांगचुक पिछले 21 दिन से भूख हड़ताल कर रह हैं. उनकी लगातार हालत बिगड़ती जा रही थी. इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने आज सुबह 7:40 बजे आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया है. वह काफी कमजोर हो गए हैं. हालांकि उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
इसलिए बैठे आमरण अनशन पर
बता दें कि NEET, CBSE, CUET और SSC जैसी परीक्षाओं में कथित तौर पर सामने आ रहे पेपर लीक के खिलाफ वांगचुक भूख हड़ताल पर पिछले 20 दिनों से बैठे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. तो वहीं आज अभिजीत दीपके ने कहा कि जिस तरह से वांगचुक को अनशन स्थल से हटाया गया है, उसके विरोध में अब पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की जाएगी.
20 जुलाई को चलो संसद की अपील
देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ वांगचुक ने देशवासियों से अपील की है कि 20 जुलाई को ‘चलो संसद’ मार्च में बड़ी संख्या में शामिल हों. इसी केसाथ ही उन्होंने NEET विवाद के बाद कुछ छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने का भी दावा किया है और इसको लेकर सरकार से जवाब देने की मांग की है. बता दें कि भूख हड़ताल 6 जून को शुरु हुई थी.
ये भी पढ़ें-CJP के अभिजीत दीपके को युवक ने जड़ा थप्पड़…लगाए ये आरोप- Video