जेन-जी पर विवादित बयान देकर चोतरफा घिरीं कंगना रनौत…राखी सावंत-सोनू सूद भी उतरे विरोध में-Video

July 29, 2026 by No Comments

Share News

Kangana Ranaut: हाल ही में नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके वीडियो अब लगातार वायरल हो रहा है. दरअसल सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें खुद को जेन-जी कहने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां तक को अपशब्द कहते हुए दिख रहे हैं. इसी के खिलाफ फिल्म अभिनेत्री व सांसद कंगना रानौत ने विवादित बयान देते हुए जेन जी को गटर जनरेंशन कह दिया है. इसी के बाद से कंगना को लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.

कंगना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिख रहा है कि एक भीड़ कंगना का पुतला फूंकने जा रही है लेकिन पुलिस जलता हुआ पुतला छीन कर भागने लगती है. तो वहीं अभिनेत्री राखी सावंत ने कंगना पर अभद्र टिप्पणी की है व सोनू सूद का भी बयान सामने आया है. तो वहीं लखनऊ में कांग्रेस की महिला विंग ने भी कंगना रनौत का पुतला दहन किया और कंगना के साथ ही प्रधानमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए और इस्तीफे की मांग की.

क्या बोलीं कंगना?

कंगना रनौत ने कहा है कि नई पीढ़ी पढ़ाई में अच्छी नहीं है और जेनरल नॉलेज या शैक्षणिक स्तर पर पिछड़ रही है. जेन जी कहने वाली महिलाएं अच्छी मां तक नहीं बन सकती. इनको अगर गटर जेनेरेशन कहा जाए तो गलत नहीं होगी.

तो वहीं सोशल मीडिया पर विवादित बयान को लेकर लगातार ट्रोल हो रहीं कंगना का एक ताजा बयान भी सामने आया है. एक वीडियो में कंगना कहती दिख रही हैं कि 75 साल के प्रधानमंत्री की मां जो कि अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनको लेकर कितना अभद्र बोला गया. आखिर इन बच्चों के माता-पिता किसी को कैसे मुंह दिखाते होंगे. हमने भी छात्र आंदोलन किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

यहां देखें राखी सावंत का पूरा वीडियो

सोनू सूद ने दी कंगना को सलाह

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता ने कही ये बात

ये भी पढ़ें-अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक की सामने आई पहली प्रतिक्रिया…सरकार ने दिए तीन लिखित आश्वासन, मान ली गईं ये मांगें-Video