आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन शुरू…Gen Z ने सम्भाला मोर्चा-Video

August 18, 2026 by No Comments

Share News

Reservation Hatao Andolan: आरक्षण के खिलाफ पूरे देश में सवर्णों का आंदोलन शुरू हो गया है. देश के तमाम हिस्सों में तो आंदोलन और विरोध प्रदर्शन हो ही रहा है, तो वहीं दिल्ली के जंतर मंतर पर भी विरोध प्रदर्शन 17 अगस्त से शुरू हो चुका है.

बता दें कि जंतर-मंतर पर सवर्णों और आरक्षण हटाओ आंदोलन (Reservation Hatao Andolan) के कई संगठन 17 से 21 तक विरोध प्रदर्शन करने पहुंचेंगे. तो वहीं आरक्षण हटाओ आंदोलन का मोर्चा सवर्ण समाज के पढ़े-लिखे जेन जी (Gen Z ) ने सम्भाल लिया है और वे खुलकर आरक्षण से होने वाले गरीब परिवारों को नुकसान बता रहे हैं.

मालूम हो कि आरक्षण का पूरा लाभ दलित और पिछड़े समाज में जो सम्भ्रांत व अमीर परिवार है वही उठा रहा है और गरीबों को आरक्षण का लाभ नहीं पहुंच रहा है. यही वजह है कि आजादी के 80 साल बाद भी गरीबों की स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखाई दे रहा है. यही वजह है कि आरक्षण हटाकर गरीबों को उनका सही अधिकार दिलाई जाने की मांग सवर्ण समाज द्वारा की जा रही है ताकि समाज में एकरूपता लाई जा सके.

21 अगस्त को हर्ष दुबे व कई अन्य संगठनों की अगुवाई में बड़ी प्रदर्शन बुलाया गया है. सवर्ण समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की गई है.

बड़ी संख्या में संत समाज के भी आंदोलन में शामिल होने की खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक आरक्षण के साथ ही यूजीसी के नए कानून के खिलाफ भी प्रदर्शन जारी है.

परशुराम दल का आंदोलन

जंतर मंतर आरक्षण आंदोलन से परशुराम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा व वरिष्ठ अधिवक्ता डां. एपी सिंह  ने भीम राव आंबेडकर और राहुल गांधी पर तंज कसा. देखें वीडियो.

जंतर मंतर के बाहर भारी संख्या में पहुंचे लोग

जेन-जी ने सम्भाला मोर्चा

ये भी पढ़ें-आरक्षण के खिलाफ सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन- Video