आरक्षण के खिलाफ सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन- Video

August 10, 2026 by No Comments

Share News

Reservation Hatao Andolan: धीरे-धीरे आरक्षण के खिलाफ आवाज बुलंद होने लगी है. अब हर कोई आरक्षण हटाओ के नारे लगा रहा है. इस आंदोलन में बड़ी संख्या में पिछड़ी और दलित जाति के लोग भी कूद गए हैं. वजह साफ है आरक्षण के बल पर सरकारी शिक्षक बन तो गए और मोटी सैलरी भी उठा रहे हैं लेकिन खुद ही नहीं कुछ आता तो बच्चों को कैसे पढ़ा पाएंगे. तो वहीं चिकित्सा क्षेत्र का भी बुरा हाल है.

आरक्षण से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर बने लोग लगातार मरीजों की चिंता का विषय बने हुए हैं. तो वहीं आरक्षण के खिलाफ सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन जारी है. दूसरी ओर Reservation Hatao Andolan (RHA ) @Bharat_Yatra_ के आरक्षण हटाओ आंदोलन से लगातार देश भर के लोग जुड़ रहे हैं.

तो वहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स से लेकर फेसबुक, इंस्टाग्राम तक सभी जगह आरक्षण का विरोध किया जा रहा है. सवर्णों व बुद्धिजीवियों की मांग है कि आरक्षण हटाकर जो जिस योग्य है उसे उसका हक दिया जाए. परीक्षा हो और जो पास करे वही शिक्षक, डॉक्टर आदि बने.

तो वहीं जयपुर सवर्ण समाज के आंदोलन में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना अपने पूरे परिवार के साथ आरक्षण हटाओ आंदोलन चला रहे हैं और पूरे देश में पदयात्रा कर लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं.

इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर आरक्षण हटाओ आंदोलन को लेकर कई एकाउंट बन गए हैं और लगातार आरक्षण का विरोध किया जा रहा है. तो आइए वीडियो में देखें देश के किन-किन हिस्सों में जारी है आंदोलन…

उत्तर प्रदेश मिर्जापुर में छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन

800 में से एक नम्बर लाने वाला बना डॉक्टर

आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण

अधिवक्ता आशुतोष दुबे ने मांग की है कि आरक्षण जाति आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर जरूरतमंद लोगों को मिलना चाहिए. तो वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें महिलाएं बच्चों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं और आरक्षण जाति नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर मांग किया जा रहा है. कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें ब्राह्मण, सवर्ण भी गरीब दिखाए गए हैं.

ये  भी पढ़ें-पेट का इलाज कराने गया और डॉक्टर साहब ने काट दिया हाथ…पीड़ित का वायरल हुआ Video