गोद में बच्चा लेकर पहुंची युवती…आरक्षण के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन; पुलिस ने महिलाओं के साथ भी की बर्बरता-Video

August 22, 2026 by No Comments

Share News

Resevation Hatao Andolan:  देश के तमाम हिस्सों में आरक्षण और यूजीसी के खिलाफ सवर्णों का जारी आंदोलन दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंच गया है. जहां नीट छात्र हर्ष दुबे के नेतृत्व में जंतर मंतर पर आंदोलन जारी है तो वहीं दिल्ली के रामलीला मैदान में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में बड़ा धरना प्रदर्शन जारी है. उनके साथ राजस्थान की महिलाएं बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंची हैं.

तो वहीं एक महिला इस आंदोलन में बच्चा गोद में लेकर पहुंची और कहा कि आरक्षण जब तक रहेगा तब तक सवर्ण समाज के बच्चों का भविष्य सुरक्षित नहीं है. तो वहीं बड़ी संख्या में करणी सेना के नेतृत्व में राजस्थान से पहुंची महिलाएं आरक्षण के खिलाफ जमकर विरोध कर रही हैं.

 


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं एक और जहां आरक्षण का विरोध कर रही हैं तो वहीं राजस्थान के पारम्परिक परिधान में पहुंचीं महिलाएं अपनी संस्कृति का संदेश देती भी दिख रही हैं.

सिर से जरा भी पल्ला हटता है तो तुरंत वो सिर पर पल्ला ठीक करती दिख रही हैं तो वहीं सवर्ण समाज के जेन जी लाठी चला रही पुलिस से आप कह कर बात कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर देर रात वीडियो सामने आया है कि पुलिस जंतर मंतर से आंदोलनकारियों को हटा रही है तो वहीं कुछ को लाठियां भी लगी हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by woonews (@woonews.in)

पानी तक नहीं ले जाने दिया जा रहा है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Richa Parashar (@anchorrichaparashar)

ये भी पढ़ें-आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन शुरू…Gen Z ने सम्भाला मोर्चा-Video