नेपाल में भीषण जल प्रलय के बाद…बाढ़ के पानी में लोग खोजते दिखे गैस-सिलेंडर और खाना-Video

August 26, 2026 by No Comments

Share News

Nepal flash flood: नेपाल के लिए आज का दिन किसी बुरे सपने की तरह रहा. आज सुबह अचानक आई बाढ़ (Nepal flash flood) ने भारी तबाही मचाई और गांव के गांव बहा ले गया. तिब्बत सीमा से सटे नेपाल के रसुवा, धाडिंग और नुवाकोट जिलों में अचानक जल प्रलय आया और कई गांवों, सड़कों और हाइड्रोपावर परियोजनाओं को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. प्रकृति के इस विकराल रूप को जिस किसी ने भी देखा वो भय से कांप गया.

सोशल मीडिया पर नेपाल बाढ़ के तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसी बीच नेपाल सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस प्राकृतिक आपदा में अब तक करीब 95 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है तो वहीं इस आकंड़े के बढ़ने की भी आशंका है. दूसरी ओर 105 भारतीय नागरिकों समेत करीब 500 पर्यटक भी लापता बताए जा रहे हैं.

खबरों के मुताबिक सभी कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे. दूसरी ओर सोशल मीडिया पर प्रलय के बाढ़ के पानी में डूब चुके घरों में से लोग राशन का सामान और गैस सिलेंडर ढूंढ रहे हैं. ये रूह कंपा देने वाला वीडियो है.

&

nbsp;

हालांकि जो लोग इस आपदा में फंस गए हैं उनके पास नेपाल सरकार मदद पहुंचा रही है.

बिहार में जारी अलर्ट

नेपाल में आई इस भारी तबाही का असर अब भारत के सीमावर्ती राज्यों जैसे बिहार और उत्तर प्रदेश पर भी दिखने लगा है. यही वजह है कि लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और दोनों राज्यों के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. तो वहीं नेपाल से कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें लोग अपनों को ढूंढ रहे हैं.एक वीडियो विचलित कर देने वाला है. इसमें साफ दिख रहा है कि एक शख्स का शरीर बीच से कट गया है और फिर उसके परिजन उसे खींचकर उठाकर ले जा रहे हैं. इस वीडियो को जिस किसी ने भी देखा, रूह कांप गई.

ये भी पढ़ें-Lucknow: यू ट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की दिनदहाड़े हत्या…पति ने बहन को गोली मारने के बाद खुद भी कर लिया सुसाइड; भाई ने दी बड़ी जानकारी-Video