Lucknow: यू ट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की दिनदहाड़े हत्या…पति ने बहन को गोली मारने के बाद खुद भी कर लिया सुसाइड; भाई ने दी बड़ी जानकारी-Video
Lucknow Double Murder News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के गोमती नगर में दिनदहाड़े एक बैंककर्मी महिला को उसके पति ने ही गोली मारकर हत्या कर दी और फिर बहन की भी हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली. खबर सामने आ रही है कि मृतका दिव्या मिश्रा यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन हैं. सोशल मीडिया पर घटना के साथ प्रज्ञा मिश्रा की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.
हत्या करने वाले युवक की पहचान मानस बाजपेयी के रूप में हुई है. वह आईसीआईसीआई बैंक में कर्मचारी था. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है. हत्यारोपित पति ने अपनी अविवाहित बहन तूलिका की भी हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली. मानस ने हुसड़िया स्थित घर में बहन की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. जबकि पत्नी को बैंक के बाहर ही गोली मार दी थी.
लखनऊ में SBI कर्मी मानस ने पहले हुसड़िया स्थित घर में बहन तूलिका की हत्या की।इसके बाद गोमतीनगर में पत्नी और बैंककर्मी दिव्या मिश्रा को गोली मार दी।दिव्या की भी मौत हो गई। वारदात के बाद मानस ने खुद भी जान दे दी। दो हत्याओं और आत्महत्या से लखनऊ में हड़कंप मच गया#Lucknow @Uppolice pic.twitter.com/bVyxTdM5Bs
— Journalist Sher Bahadur singh (@Jr_S_B_Singh) August 20, 2026
पुलिस ने दी जानकारी
घटना के सम्बंध में आईजी लखनऊ अपर्णा कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मानस मिश्रा ने आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर अपनी बहन को गोली मार दी और उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली.
मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के मुताबिक, गुरुवार यानी आज दोपहर 12 बजे कार सवार युवक ने फोन कर रिलेशनशिप मैनेजर महिला यानी पत्नी को आईसीआईसीआई बैंक के बाहर बुलाया. इसके बाद मानस और दिव्या के बीच थोड़ी देर तक बातचीत हुई. इसके बाद पत्नी को गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
लखनऊ में पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या।
आरोप है कि उनके पति ने ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
इसके बाद, वह सीधे घर गया और कमरा बंद करके अपनी बहन को भी गोली मार दी। फिर उसने खुद को भी गोली मार ली। pic.twitter.com/wPva1Oi6uP
— News Corridors (@News_Corridors_) August 20, 2026
तलाक का चल रहा था केस
सोशल मीडिया पर मृतका दिव्या मिश्रा के चचेरे भाई मयंक दीक्षित का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बता रहे हैं कि घटना करीब 12-12:30 बजे की है. उन्होंने बताया कि दिव्या कई सालों से पति से अलग रह रही थी. करीब 10 साल पहले दोनों की शादी हुई थी.
•लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड मामले में दिव्या मिश्रा के चचेरे भाई मयंक दीक्षित ने बताया कि दिव्या ने करीब 8–10 साल पहले मानस वाजपेयी से शादी की थी
•बाद में दोनों के रिश्ते खराब हो गए और पिछले 5–6 वर्षों से दिव्या अलग रह रही थीं
•दोनों ने पिछले साल तलाक की कार्यवाही शुरू की थी… pic.twitter.com/5eWjSDgmb6
— Mrigendra Pratap Singh (@MrigendraSpeaks) August 20, 2026
व्हाट्सअप पर लगाया चौंकाने वाला स्टेटस
सोशल मीडिया पर मानस बाजपेयी का व्हाट्सअप स्टेटस वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि धोखा देने की वजह से मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है. उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सब कुछ पता है. फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है. बता दें कि प्रज्ञा मिश्रा मृतका दिव्या मिश्रा की बहन हैं और भरत यादव प्रज्ञा मिश्रा के पति हैं और यू ट्यूबर हैं.
ये भी पढ़ें-प्रसिद्ध शिव मंदिर में भगदड़…7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, दर्जनों घायल; पीड़ित युवती ने बताई पूरी घटना-Video